{"_id":"5b2104294f1c1baa6e8b78ae","slug":"arman-kohli-bail-plea-dismissed-and-sent-to-court-custody","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिव इन गर्लफ्रेंड को पीटने के बाद फरार थे अरमान कोहली, पुलिस ने पकड़ा और हुई 14 दिन की जेल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लिव इन गर्लफ्रेंड को पीटने के बाद फरार थे अरमान कोहली, पुलिस ने पकड़ा और हुई 14 दिन की जेल
Wed, 13 Jun 2018 05:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jun 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अरमान कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। गर्लफ्रेंड की पिटाई के मामले में फंसे अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद मामले की सुनवाई मुंबई हाईकोर्ट में हुई।
2 of 5
अरमान कोहली
कोर्ट ने अरमान कोहली को 26 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा फैसले के विरोध में कोर्ट में दाखिल की गई अरमान की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया गया है। बता दें कि बीते मंगलवार को मुंबई पुलिस ने अरमान कोहली को गिरफ्तार किया था।
3 of 5
अरमान कोहली और नीरू रंधावा
कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता नीरू रंधावा की वकील ने कहा कि 'मेरी मुवक्किल किसी भी कीमत पर यह केस वापस नहीं लेना चाहती। केस में गैर जमानती धारा को भी लगाया जाए।' जबकि अरमान के वकील ने बचाव करते हुए कहा कि अरमान की कस्टडी की जरूरत नहीं है। केस में गलत धारा लगाई गई है हालांकि दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अरमान कोहली को 26 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरमान कोहली
इससे पहले अरमान की गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में उन पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। अरमान ने नीरू को इस कदर पीटा था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जाना पड़ा था। पुलिस को दिए अपने बयान में नीरू ने बताया है कि वह पिछले 3 साल से अरमान संग रिलेशन में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अरमान कोहली
नीरू का आरोप है कि उनके बीच पैसे की वजह से झगड़ा हुआ और अरमान ने नीरू को गाली देना शुरू कर दिया। इससे पहले वो कुछ समझ पातीं अरमान ने नीरू के बाल पकड़े और जमीन पर दे मारा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।