Arnab Goswami Arrested: मुंबई पुलिस ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आत्महत्या के एक पुराने मामले में कार्रवाई की गई है। मुंबई पुलिस अर्नब गोस्वामी के निवास पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार किया। अर्नब की गिरफ्तारी पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक वीडियो पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की है।
अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा- ‘कितनी आवाजें बंद करेंगे?’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में कंगना कहती हैं कि 'मैं महाराष्ट्र सरकार से यह पूछना चाहती हूं कि आज आपने अर्नब गोस्वामी के घर जाकर उन्हें मारा है। उनके बाल नोचें हैं। उन पर हमला किया है, कितने घर तोड़ेंगे आप? और कितने गले दबाएंगे? कितनी आवाजें बंद करेंगे आप? सोनिया सेना कितने मुंह बंद करेंगी आप? यह मुंह बढ़ते ही जाएंगे।'
कंगना आगे कहती हैं कि 'हमसे पहले कितने शहीदों के गले काटे गए हैं। उन्हें लटकाया गया है। कोई बात नहीं। एक आवाज बंद करेंगे तो दूसरी आवाजें उठेंगी। पेंगुइन को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना कहने पर आपको गुस्सा आता है। आप हैं सोनिया सेना।'
कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'पप्पू प्रो को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना को इतना गुस्सा क्यों आता है? अर्नब सर, इन्हें बाल खींचने दें। हमारे खुलकर बोलने पर हमला करने दें। फांसी लगने से पहले इनके चेहरों पर मुस्कुराहट आने दें। आजादी का कर्ज चुकाना है।'
Message for Maharashtra government @republic #Arnab #ArnabWeAreWithYou #ArnabGoswami pic.twitter.com/AJizRCitS7
अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाकर चर्चा में आईं अभिनेत्री पायल घोष ने अर्नब गोस्वामी का समर्थन किया। पायल ने ट्वीट कर लिखा- ‘हम अर्नब गोस्वामी के साथ खड़े हैं।‘
We stand with You #ArnabGoswami