{"_id":"58a2adc04f1c1b5733d85572","slug":"arpita-khan-and-ayush-sharma-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Day: अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Valentine Day: अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
Wed, 15 Feb 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अर्पिता खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान और उनकी लव लाइफ तो हमेशा ही चर्चा में रहती है। लेकिन आज हम आपको सलमान नहीं बल्कि उनकी बहन अर्पिता की लव लाइफ के बारे में बताएंगे। जी हां, साल 2014 में अर्पिता खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से शादी की थी। अर्पिता भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। सलमान की बहन होने की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहती हैं।
अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
2 of 6
अायुष्ा
अर्पिता खान भाइयों की सबसे छोटी और प्यारी बहन हैं और वो एक फैशन डिजाइनर हैं। वहीं उनके पति आयुष शर्मा नेता अनिल शर्मा के बेटे हैं। साथ ही आयुष के पिता एक बिजनेसमैन भी हैं। उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। आयुष भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इन दोनों की मुलाकात साल 2013 में एक पार्टी में हुई थी।
अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
3 of 6
अायुष्ा
दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था। आयुष को अर्पिता से पहली नजर में प्यार हो गया। इसके बाद वो अक्सर मिलने लगे। आयुष ने अर्पिता को एक पार्टी के दौरान सबके सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। ये अर्पिता के लिए सबसे खास लम्हा था। अर्पिता की हां के बाद वो दीवाली पर उनके परिवार से मिलने दिल्ली भी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
4 of 6
अायुष्ा
आयुष अक्सर अपनी और अर्पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे। उन्होंने एक बार ट्विटर पर अपनी और अर्पिता की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जब अर्पिता के साथ होता हूं तब एक भी लम्हा बेकार नहीं होता।' जब इनके अफेयर की बात सलमान को पता चली तो उनके फॉर्म हाउस पर दोनों परिवारों ने मीटिंग हुई और रिश्ता पक्का कर दिया।
विज्ञापन
अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
5 of 6
अायुष्ा
रिश्ता पक्का होने के बाद ये खबर तेजी से मीडिया में फैल गई। तब अफवाह उड़ी कि आयुष फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए सलमान की बहन से शादी कर रहे हैं। इसके बाद सलमान ने आयुष को बुलाकर पूछा था 'क्या तुम सच में मेरी बहन से प्यार करते हो और उससे शादी करना चाहते हो।' आयुष के जवाब से संतुष्ट होने के बाद ही सलमान ने अर्पिता का हाथ आयुष को देने का फैसला किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।