{"_id":"58e750744f1c1bdc315b7990","slug":"arpita-khan-angry-over-salman-khan-for-not-launching-her-husband-aayush-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष को लेकर सलमान पर फूटा बहन अर्पिता का गुस्सा, 'कब करोगे लॉन्च'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष को लेकर सलमान पर फूटा बहन अर्पिता का गुस्सा, 'कब करोगे लॉन्च'
Sun, 09 Apr 2017 07:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Sun, 09 Apr 2017 07:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और अर्पिता खान शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की बहन अर्पिता ने बड़े अरमान संजोए थे कि उनका भाई उनके पति आयुष को फिल्मों में लॉन्च करेंगे और उनके करियर को वैसे ही संभाल लेंगे जैसे वो बाकी न्यूकमर्स को संभालते आए हैं। लेकिन अभी तक भी सलमान ने आयुष को लॉन्च नहीं किया जिससे अर्पिता सलमान से बुरी तरह नाराज हैं।
2 of 5
अपने भाईयों और पति आयुष के साथ अर्पिता
दरअसल सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता से वादा किया था कि वो आयुष को फिल्मों में लॉन्च करेंगे। अर्पिता भी निश्चिंत हो गईं थीं। उन्हें लगा कि अब तो भाई का हाथ सिर पर है तो पति का करियर संवर जाएगा। लेकिन ये क्या, सलमान अपना वादा भूल गए और अभी तक भी आयुष संघर्ष कर रहे हैं। अर्पिता इससे बुरी तरह नाराज हैं।
3 of 5
पति आयुष के साथ अर्पिता
अर्पिता को लग रहा है कि सलमान जान-बूझकर आयुष को लॉन्च नहीं कर रहे और अपनी ही फिल्मों और काम पर ध्यान दे रहे हैं। जबकि कुछ वक्त पहले सलमान ने कुछ फिल्ममेकरों से आयुष को लेकर बात भी की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो सलमान ने सोचा कि अपने ही प्रोडक्शन हाउस के जरिए वो आयुष को फिल्मों में लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति आयुष और भाई सलमान के साथ अर्पिता
लेकिन इतने सालों बाद भी सलमान ने आयुष को लॉन्च नहीं किया और आयुष उसी तरह फिल्मों में आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक्टिंग और डायरेक्शन के गुर सीखने के चक्कर में वो सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'ट्यूबलाइट' के दौरान सलमान के साथ दिखे। लेकिन अर्पिता से अब ये इंतजार बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्हें यही चिंता खाए जा रही है कि भाई जब अभी तक अपनी ही फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं तो फिर वो उनके पति आयुष को कब लॉन्च करेंगे ?
विज्ञापन
5 of 5
Arpita Khan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष शर्मा को फिल्मों के काफी ऑफर मिल रहे हैं लेकिन सलमान के चक्कर में वो किसी प्रोजेक्ट को हां नहीं कह पा रहे हैं। इस तरह सलमान की वजह से आयुष का करियर अधर में लटका है और अर्पिता का गुस्सा सलमान पर फूट रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।