फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक लाख रुपये से अधिक बिजली का बिल आने पर अरशद वारसी ने किया ऐसा ट्वीट, कंपनी बोली- 'इसे डिलीट करो'

Tue, 07 Jul 2020 07:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 07 Jul 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi complains of inflated power bill company said do not personal
arshad warsi - फोटो : social media

मुंबई में बिजली का अधिक बिल आने से बॉलीवुड स्टार्स परेशान हैं। ट्विटर के जरिए लगातार सेलेब्स इसकी शिकायत कर रहे हैं। तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी और सोहा अली खान सहित कई बड़े सितारे इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इस बीच अरशद वारसी का भी एक लाख रुपये से अधिक बिजली का बिल आया, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने इसकी शिकायत करते हुए ट्वीट किया तो बिजली कंपनी की तरफ से जवाब मिला कि वो पर्सनल कमेंट न करें और अपना ट्वीट डिलीट कर दें।

Arshad Warsi complains of inflated power bill company said do not personal
Arshad warsi bike

दरअसल अरशद वारसी ने एक लाख रुपये से अधिक बिजली का बिल आने पर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुझे अपना बिजली का बिल भरने के लिए अपनी बनाई पेंटिंग्स और फिर बाद में किडनी बेचनी पड़ेंगी।

Arshad Warsi complains of inflated power bill company said do not personal
ट्वीट - फोटो : Twitter

अरशद वारसी ने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये मेरा बिजली का बिल है जो कि अडानी नाम के हाईवे रॉबर्स से मिला है और जो हमारे खर्च पर खूब हंस रहे हैं। अपडेट : मेरे अकाउंट से 05 जुलाई, 2020 को 1,03,564 रुपये कट गये हैं।' अपने इस ट्वीट में अभिनेता ने अडानी प्रमुख की तस्वीर साझा की जिस पर बिजली कंपनी ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi complains of inflated power bill company said do not personal
अरशद वारसी

अरशद की शिकायत में बिजली कंपनी ने जवाब दिया, 'बिल के मसले पर हम आपकी चिंता को समझ सकते हैं और हम यहां आपकी मदद के लिए हैं लेकिन हम आपकी ओर से निजी तौर पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी से नाखुश हैं और आगे आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।'

विज्ञापन
Arshad Warsi complains of inflated power bill company said do not personal
ट्वीट - फोटो : Twitter

आगे एक और ट्वीट कर बिजली कंपनी ने लिखा, 'हम बिजली की खपत को समझने में आपकी मदद करेंगे और आपसे ट्वीट डिलीट करने की मांग करते हैं। आपसे अपना अकाउंट नंबर साझा करने का अनुरोध करते हैं।' ये जवाब मिलने के बाद अरशद वारसी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और कहा कि मेरी समस्या का समाधान कर दिया गया है।

कोरोना के बीच रणदीप हुड्डा ने कर डाली समुद्र तट की सफाई, इतने टन निकला कचरा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed