फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asur 3: 'दर्शकों के लिए अगला सीजन लाना है जरूरी',अरशद वारसी ने असुर 3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Tue, 13 Jun 2023 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 13 Jun 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi Give a Big Update on Asur 3 Actor says It would be foolish Decision if we not make the next part
अरसद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘असुर 2’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। असुर की सफलता के बाद दर्शक ‘असुर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो फाइनली जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है। ‘असुर’ के दूसरे पार्ट को देखने के बाद अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसपर अभिनेता अरशद ने एक बड़ा अपडेट दिया है।

Arshad Warsi Give a Big Update on Asur 3 Actor says It would be foolish Decision if we not make the next part
अरशद वारसी - फोटो : social media

अरशद ने ‘असुर 3’ के सीक्वल पर अपने विचार रखते हुए कहा कि अगर ऑडियंस  की नजरों से देखा जाए तो असुर का अगला पार्ट आना चाहिए क्योंकि ‘असुर 2’ में ऐसी कई गुत्थियां थी, जो सुलझ नहीं पाई और इस पार्ट में ऑडियंस को यह हिंट मिल गया है कि अगला असुर कौन होने वाला है तो वह अगले पार्ट को लेकर जरूर एक्साइटेड होंगे।

Kajol: 'सीरीज में दर्शक मेरे किरदार से नफरत करेंगे', 'द ट्रायल' में वकील की भूमिका निभाने पर बोलीं काजोल

Arshad Warsi Give a Big Update on Asur 3 Actor says It would be foolish Decision if we not make the next part
अरशद वारसी - फोटो : social media

अरशद ने कहा,  'मैं आपको ईमानदारी से एक बात बताता हूं। जब मैंने 'असुर 1' किया था, हमने कभी सीजन 2 करने के बारे में नहीं सोचा था।  जब मैंने इस सीजन तो खत्म किया, तो मैंने शो के राइटर गौरव से कहा कि आप समझते हैं कि यह बहुत अच्छा है, लोग और देखना चाहेंगे और वही हुआ। हमने सीजन 2 किया।'

Mehdi Hassan: इस वजह से बच्चे की तरह राजस्थान की मिट्टी में लोटने लगे थे मेहदी, लता जी को लेकर कही थी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi Give a Big Update on Asur 3 Actor says It would be foolish Decision if we not make the next part
अरशद वारसी - फोटो : social media

अरशद ने सीजन 3 को लेकर कहा, ‘जब हम सीजन 2 की शूटिंग कर रहे थे तो मैंने मेकर्स से कहा 'गौरव अब 3 लिखना शुरू करें'। इसलिए मुझे उम्मीद है कि मेकर्स उसके बारे में जरूर सोच रहे होंगे। किसी भी स्क्रिप्ट को बनाने के लिए बहुत रिसर्च और मेहनत लगती है और उसमें काफी समय भी लगता है। अगर मैं दर्शकों की नजरों से देखूं तो सीजन 3 जरूर आना चाहिए।’ 

Anu Malik: अनु मलिक ने बताई 'संदेशे आते हैं' गाने के पीछे की कहानी, कहा- जावेद अख्तर ने मांग लिया था ऑटोग्राफ

विज्ञापन
Arshad Warsi Give a Big Update on Asur 3 Actor says It would be foolish Decision if we not make the next part
अरशद वारसी - फोटो : social media

अरशद ने आगे कहा, ‘दर्शकों को इस सीरीज का अंत देखना है। वह सीरीज का निष्कर्ष देखना चाहते हैं। वह देखना चाहते हैं कि लोगों को कौन मार रहा।’ आपको बता दें कि असुर के पहले सीजन को वूट पर स्ट्रीम किया गया था, जबकि दूसरा सीजन जियो पर दर्शकों के लिए फ्री में स्ट्रीम किया गया। दर्शकों ने पहले पार्ट को तो पसंद किया ही, लेकिन दूसरा पार्ट भी ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed