फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृति सेनन के सीता का रोल स्वीकारते ही साजिद हरकत में, 'बच्चन पांडे' को लेकर किया ये बड़ा एलान

Sat, 28 Nov 2020 01:00 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 28 Nov 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi joins the cast of Akshay Kumar and Kriti Sanon starrer Bachchan Pandey
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री कृति सेनन को लेकर जैसे ही ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में माता सीता का किरदार निभाने की खबरें सामने आईं, वैसे ही अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हरकत में आ गए हैं। उन्होंने एलान किया है कि अक्षय कुमार और कृति सेनन के साथ इस फिल्म में अभिनेता अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और फिल्म की शूटिंग पहले से तय शेड्यूल के अनुसार ही होगी।

Arshad Warsi joins the cast of Akshay Kumar and Kriti Sanon starrer Bachchan Pandey
अरशद वारसी - फोटो : instagram/arshad_warsi

काफी दिनों से बातचीत चल रही है कि कृति सेनन और अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग जनवरी से शुरू करेंगे और यह शूटिंग मार्च तक चलेगी। अब इसी बीच खबर आई की कृति सेनन ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' का भी हिस्सा रहेंगी और उसकी भी शूटिंग जनवरी में ही शुरू होने वाली है। तो, इन दोनों ही फिल्मों के बीच कृति को अपनी तारीखों में सामंजस्य बिठाना होगा। इस खबर को देखते हुए 'बच्चन पांडे' फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हरकत में आए और उन्होंने अपनी फिल्म के कलाकारों के चयन में तेजी दिखाना शुरू की।

Arshad Warsi joins the cast of Akshay Kumar and Kriti Sanon starrer Bachchan Pandey
बच्चन पांडे - फोटो : amar ujala mumbai

साजिद ने बच्चन पांडे के लिए अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी में उनकी ही टक्कर के अभिनेता अरशद वारसी का चुनाव किया है। साजिद का मानना था कि अरशद वारसी ही वह अभिनेता हैं जो मुन्नाभाई के सर्किट का किरदार निभाने के बाद अक्षय की कॉमिक टाइमिंग को टक्कर दे सकते हैं। अक्षय का किरदार इस फिल्म में एक गैंगस्टर का होगा जो आगे चलकर एक फिल्म अभिनेता बनने की चाह रखता है। अरशद वारसी का किरदार भी इसी गैंग का एक सदस्य होगा जो अक्षय के किरदार को आगे बढ़ने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi joins the cast of Akshay Kumar and Kriti Sanon starrer Bachchan Pandey
कृति सेनन - फोटो : insatgram

'बच्चन पांडे' फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। वह अपनी शूटिंग की शुरुआत जैसलमेर में करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में कुछ भारी एक्शन दृश्य भी होंगे जिन्हें वास्तविक स्थानों पर ही फिल्माया जाएगा। फिल्म में अभी कुछ और कलाकारों का चयन होना भी बाकी है। कृति सेनन फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। उनका किरदार भी कहानी में आगे चलकर एक निर्देशक बनने का सपना देखता है।

विज्ञापन
Arshad Warsi joins the cast of Akshay Kumar and Kriti Sanon starrer Bachchan Pandey
राजकुमार राव, कृति सेनन - फोटो : Social Media

कृति सेनन आजकल चंडीगढ़ में अभिनेता राजकुमार के साथ 'हम दो हमारे दो' फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसको खत्म करने के बाद ही वह 'बच्चन पांडे' और 'आदिपुरुष' दोनों की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके अलावा उनके पास वरुण धवन की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' भी है। वहीं अरशद वारसी की बात करें तो बड़े पर्दे पर उन्हें अंतिम बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पागलपंती' में जॉन अब्राहम और अनिल कपूर के साथ देखा गया था। ओटीटी पर कुछ महीनों पहले उनकी एक वेब सीरीज 'असुर' भी रिलीज हुई और 11 दिसंबर को ओटीटी पर ही रिलीज हो रही फिल्म 'दुर्गामती' में भी वह एक अहम किरदार निभाएंगे।

पढ़ें: किसानों पर जवानों के लाठीचार्ज पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, दुख जताते हुए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed