फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों पर जवानों के लाठीचार्ज पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, दुख जताते हुए कही ये बात

Sat, 28 Nov 2020 12:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Nov 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest Swara Bhaskar reaction on army lathi charge on farmers
किसान आंदोलन, स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

कृषि कानूनों को लेकर देश के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। उनके विरोध प्रदर्शन का आज तीसरा दिन हैं। इस दौरान किसानों और सुरक्षाबलों के बीच काफी झड़प देखने को मिली थी। सुरक्षाबलों ने किसानों पर लाठीचार्ज भी किया।

Farmers protest Swara Bhaskar reaction on army lathi charge on farmers
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

इस बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किसानों के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा भास्कर सामाजिक-राजनीतिक मु्द्दों पर अक्सर अपनी राय देती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुरक्षाबल का सिपाही एक किसान पर लाठीचार्ज करता हुआ नजर आ रहा है।

Farmers protest Swara Bhaskar reaction on army lathi charge on farmers
स्वरा भास्कर - फोटो : twitter

इस तस्वीर को साझा करते हुए स्वरा भास्कर ने दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सबसे दुख की बात यह है कि यह जवान भी किसान का ही बेटा होगा!' सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers protest Swara Bhaskar reaction on army lathi charge on farmers
प्रदर्शन के दौरान किसान को डंडे मारता जवान - फोटो : PTI

आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है। विरोध प्रदर्शन के लिए एक स्थान निर्धारित होने के बावजूद किसानों ने शुक्रवार की रात हरियाणा की सिंघु बॉर्डर पर गुजारी। अब शनिवार को किसानों की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर इकट्ठा हुए किसानों ने बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में जाकर विरोध प्रदर्शन करने से इनकार कर दिया है। वहीं दिल्ली पुलिस लगातार किसान नेताओं के संपर्क में है। उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Farmers protest Swara Bhaskar reaction on army lathi charge on farmers
किसान का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर किसानों की बैठक जारी है। इस बैठक में किसान इसपर चर्चा कर रहे हैं कि उन्हें आगे का प्रदर्शन सीमा पर ही जारी रखना है कि बुराड़ी के समागम ग्राउंड में प्रदर्शन करना है। पंजाब के फतेहगढ़ साहीब से भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।प्रदर्शन करने के लिए बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में अनुमति मिलने के बावजूद किसान बड़ी संख्या में टिकरी बॉर्डर के पास इकट्ठे हो गए हैं। इस कारण से सीमा पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। 

पढ़ें: Jacqueline Fernandez: दर्जन भर फ्लॉप देने के बावजूद जैकलीन को मिलती जा रहीं बड़ी फिल्में, ये है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed