खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को अपनी अदाकारी का दम खम साबित करने के दो बड़े मौके मिले हैं। फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग शुरू करने के लिए वह हिमाचल प्रदेश में हैं। अब वह रोहित शेट्टी की प्रस्तावित फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग वह समानांतर कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि जैकलीन ने अपने करियर में अब तक क्या क्या गुल खिलाए हैं?
Jacqueline Fernandez: दर्जन भर फ्लॉप देने के बावजूद जैकलीन को मिलती जा रहीं बड़ी फिल्में, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका से अपने मॉडलिंग असाइनमेंट को पूरा करने भारत आई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अब 35 साल की हो चुकी हैं। 11 साल पहले उन्हें अपने पहले ही ऑडिशन में सुजॉय घोष ने अपनी फिल्म 'अलादीन' में रितेश देशमुख के साथ साइन कर लिया। पहली ही फिल्म फ्लॉप रही लेकिन जैकलीन की खूबसूरती पर हिंदी सिनेमा के निर्माता, निर्देशकों और अभिनेताओं की नजर अटक गई। मिलाप जावेरी की बतौर निर्देशक बनी पहली फिल्म 'जाने कहां से आई है' में भी वह रितेश देशमुख के साथ दिखीं लेकिन मामला फिर नहीं जमा।
जैकलीन फर्नांडिस को वर्ष 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' में इमरान हाशमी के साथ के देखा गया। इस फिल्म में जैकलीन ने बेहद बोल्ड अदाओं का जलवा बिखेरा। जैकलीन को अगले ही साल साजिद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 2' में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और श्रेयस तलपड़े जैसे अभिनेताओं के साथ देखा गया। उनके साथ फिल्म में आसिन, शजान पदमसी और जरीन खान भी थीं। लेकिन इस फिल्म का जैकलीन के करियर को फायदा मिला नहीं।
अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेस 2' में पहली बार लोगों को लगा कि जैकलीन ग्लैमरस दिखने के अलावा भी कुछ कर सकती हैं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की नजर उन पर पड़ी और वह मिली सलमान खान से। इन दोनों से दोस्ती के चलते जैकलीन सलमान खान की वर्ष 2014 में आई फिल्म 'किक' में लीड रोल पाने में सफल रहीं। इस फिल्म में दिखने का फायदा जैकलीन को वर्ष 2015 में विक्रमजीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉय' के रूप में मिला।
साल 2015 में ही जैकलीन को करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रदर्स' में जैकलीन को अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया। 2016 में जैकलीन की तीन फिल्में रिलीज हुईं। पहली 'हाउसफुल 3' रही जिसमें उन्हें अक्षय कुमार के साथ ही जोड़ी बनाते हुए देखा गया। दूसरी फिल्म 'डिशूम' रही जिसमें जैकलीन जॉन अब्राहम और वरुण धवन के साथ नजर आईं और इसी साल टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' भी रिलीज हुई जो किसी भी रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।