फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: अरशद वारसी की 'सेल्समैन' से 'सर्किट' बनने की पूरी कहानी, नहीं मिला था मां-बाप का साया

Fri, 19 Apr 2019 06:34 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 19 Apr 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
arshad warsi life success journey of salesman to circut in bollywood
अरशद वारसी - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी कल 19 अप्रैल को अपना 51वा जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। वह 1968 को मुंबई में जन्मे थे। बचपन में ही अरशद के सिर मां-बाप का साया उठ गया था। अरशद की शुरुआती शिक्षा नासिक, महाराष्ट्र में हुई थी। बता दें कि अरशद ने सिर्फ दसवीं क्लास तक ही पढ़ाई की है।

arshad warsi life success journey of salesman to circut in bollywood
Arshad warsi bike

स्कूल छोड़ने के बाद अरशद ने महज 17 साल की उम्र में ही सेल्समैन की नौकरी करना शुरू कर दिया था। इसमें वह घर-घर जाकर कॉस्मेटिक्स का सामान बेचा करते थे। फिर अभिनेता ने फोटो लैब में काम सीखा इस दौरान उन्होंने डांस में भी दिलचस्पी दिखाई। 

arshad warsi life success journey of salesman to circut in bollywood
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी

इसके लिए उन्होंने एक डांसिंग ग्रुप ज्वॉइन किया और इंडिया डांस कॉम्पिटीशन का खिताब (1991) अपने नाम किया। इसी जगह पर उनकी मुलाकात मारिया गोरेट्टी से हुई जिससे उन्होंने 1993 में शादी भी की। अरशद के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
arshad warsi life success journey of salesman to circut in bollywood
arshad warsi

आपको बता दें कि इससे पहले साल 1987 में वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने महेश भट्ट के साथ ठिकाना और काश जैसी फिल्मों की बागडोर संभाली थी। अरशद को शुरुआत से ही डांस और कोरियोग्राफी में दिलचस्पी थी। साल 1993 में उनको  फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' का टाइटल ट्रैक कोरियोग्राफ करने का मौका मिला था।

विज्ञापन
arshad warsi life success journey of salesman to circut in bollywood
Arshad warsi bike

वहीं, कोरियोग्राफी में कामयाबी हासिल होने के बाद उन्हें बतौर एक्टर 1996 में फिल्म तेरे-मेरे सपने में काम करने का मौका मिला। अरशद की किस्मत यहां भी रंग लाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म में मौका उन्हें जया बच्चन ने दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed