{"_id":"65939c4e1e3e6bc8b50c5fd5","slug":"arshad-warsi-shared-his-funny-observation-from-sandeep-reddy-vanga-film-animal-starring-ranbir-kapoor-2024-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: अरशद वारसी ने एनिमल में रश्मिका के किरदार को बताया मजेदार, थप्पड़ वाले सीन पर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: अरशद वारसी ने एनिमल में रश्मिका के किरदार को बताया मजेदार, थप्पड़ वाले सीन पर कही यह बात
फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स-ऑफिस पर अपनी सफलता के लिए सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन फिल्म ने हिंसा का महिमामंडन करने के लिए कुछ विवाद भी पैदा किया है। अब इस बीच अभिनेता अरशद वारसी ने फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना के किरदार को मजेदार बताया है। इसके साथ ही फिल्म के मजेदार दृश्य का खुलासा भी किया है।
2 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' ने रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की लहर ला दी है। भले ही संदीप रेड्डी वांगा का निर्देशन व्यावसायिक रूप से सफल रहा हो, लेकिन कई लोगों ने फिल्म के कंटेंट पर अपनी चिंता व्यक्त की है और इसे महिला द्वेषपूर्ण करार दिया है। अब अरशद वारसी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
एनिमल में बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में,एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने 'एनिमल' को लेकर अपने विचार साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ''एनिमल में रणबीर ने रश्मिका को उतना नहीं मारा, जितना रश्मिका ने रणविजय को थप्पड़ मारा था।'' उन्होंने आगे कहा, "मैं फिल्मों को संपूर्ण मनोरंजन के रूप में देखता हूं। मैं उपदेश या सबक नहीं लेना चाहता।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी से यह भी पूछा गया कि क्या वे कभी संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करेंगे। अभिनेता ने कहा, “आप सिर्फ नाम पर नहीं जा सकते। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि क्या पेशकश की जा रही है। अगर सब कुछ अच्छा है तो क्यों नहीं।” इस पर आदित्य रॉय कपूर ने कहा, "आपको स्क्रिप्ट पढ़नी चाहिए। यह कुछ ऐसी होनी चाहिए जिसके बारे में आपको उत्साहित होना चाहिए।"
विज्ञापन
5 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना , बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेरॉय हैं। यह 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में डटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।