बिग बॉस के घर में अर्शी खान दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। हाल ही में एक टास्क के दौरान अर्शी ने अपना वो सीक्रेट बताया जिसके कारण वो चर्चा में आई थीं। अर्शी ने अपने और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का सच दुनिया के सामने लाया।
Bigg Boss 11: इस क्रिकेटर के बच्चे की मां बनने वाली थीं अर्शी खान, टास्क में बता दी सारी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2015 में मीडिया में ये खबर आई थी कि अर्शी खान शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस पर अर्शी ने बताया कि ये सब सिर्फ एक मजाक था। इस बात में कोई सच्चाई नहीं थी।
पढ़ें- ITA Award 2017: डीप नेक ड्रेस में पहुंची टीवी की 'नागिन', जेनिफर के आउटफिट ने सभी को पछाड़ा
अर्शी ने कहा कि पहले उनका नाम शाहिद से जोड़ा गया। बाद में जब किसी मीडिया पर्सन ने उनसे पूछा कि क्या वो उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं? तो जवाब में उन्होंने कहा था कि ऐसा हो सकता है। ये तो आपको 9 महीने बाद पता चलेगा।
पढ़ें- टीशर्ट उठाकर ये क्या दिखाने लगीं सुष्मिता सेन, तस्वीर देख फैंस बोले- 'मुझसे शादी करोगी'
बता दें कि इसी बीच टी-20 वर्ल्डकप में जब भारत ने पाकिस्तान को हराया था तो अर्शी ने सोशल मीडिया पर बैक एक्सपोज करती फोटो डाली थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर आफरीदी भारत के खिलाफ शतक बनाते हैं तो वह फ्रंट एक्सपोज करेंगी।
कुछ दिन पहले एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने उनके खिलाफ कई खुलासे किए थे। गहना का कहना था कि 50 साल के एक शख्स से अर्शी की शादी हो चुकी है। साथ ही वो अपनी उम्र भी गलत बताती हैं। अर्शी के खिलाफ 10 क्रिमनल केस भी दर्ज हैं।