{"_id":"62f10b12b4e8a75700474020","slug":"arslan-goni-talks-about-on-wedding-rumours-with-hrithik-roshan-ex-wife-sussanne-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sussanne Khan: सुजैन खान से शादी पर मुकरे अर्सलान गोनी? बोले- सोच-समझकर नहीं लिया यह फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sussanne Khan: सुजैन खान से शादी पर मुकरे अर्सलान गोनी? बोले- सोच-समझकर नहीं लिया यह फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 08 Aug 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अर्सलान गोनी-सुजैन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजैन इन दिनों अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों अक्सर विदेश में छुट्टियां मनाने जाते हैं। इनके अफेयर की खबरों के बीच हाल ही में यह खबर भी आई थीं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इन चर्चाओं पर अब अर्सलान गोनी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
2 of 4
सुजैन खान, अर्सलान गोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्सलान गोनी का कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी पर कोई बात नहीं करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, अर्सलान ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि लोगों को यह पता कैसे चला! बता दें कि अर्सलान गोनी और सुजैन को इन दिनों साथ में देखा जा रहा है। बेशक इन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन, अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं। यहां तक कि दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए इनकी शादी के कयास लगाए जाने लगे हैं।
3 of 4
सुजैन खान,अर्सलान गोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान जब अर्सलान गोनी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो अर्सलान ने कहा, 'मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं करता। मुझे समझ नहीं आता किसने यह सब बातें कही हैं और उन्हें कैसे पता चला। मैं तो उनसे यह भी पूछना चाहूंगा कि यह फैसला किसने लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुसैन खान और अर्सलान गोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्सलान गोनी ने कहा कि उन्होंने बैठकर सोच-समझकर यह फैसला नहीं लिया है कि वह निजी जिंदगी पर बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद ही नहीं है, अपने दोस्तों के साथ भी नहीं। मैं ऐसा ही हूं। मेरी जिंदगी को लेकर काफी बाते होती हैं। मेरी पर्सनल लाइफ अच्छी चल रही है और प्रोफेशनल भी। मैं कोई दिखावा नहीं करना चाहता। मैं उनके साथ आउटिंग्स पर जाता हूं, मैं ऐसा भी नहीं करूंगा कि अलग-अलग जाऊं। अर्सलान ने यह भी कहा कि मैं कभी-कभी कमेंट्स पढ़ता हूं तो अच्छा लगता है कि कोई हमारे लिए नफरत नहीं उगल रहा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।