{"_id":"62f108c74f5910774f2410b0","slug":"tmkoc-shailesh-lodha-cryptic-post-after-to-asit-modi-tough-remark-on-leaving-the-show-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: शो छोड़ने पर असित मोदी की सख्त टिप्पणी पर शैलेश लोढ़ा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- तेरे मेरे रिश्ते….","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TMKOC: शो छोड़ने पर असित मोदी की सख्त टिप्पणी पर शैलेश लोढ़ा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- तेरे मेरे रिश्ते….
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 08 Aug 2022 06:42 PM IST
सार
टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने हाल ही में अपने 14 साल पूरे किए थे। यह शो लंबे समय से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने हाल ही में अपने 14 साल पूरे किए थे। यह शो लंबे समय से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इतने साल बीत जाने के बाद भी इस शो की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। हालांकि, बीते कुछ समय में इस शो में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। इस शो के कई अहम कलाकार अब इसे छोड़ कर जा चुके हैं। ऐसे में मेकर्स बिना इन कलाकारों के भी दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं।
2 of 4
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ दिनों से अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में बने रहने वाला यह शो अब फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, शो से लगातार कलाकारों के जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कुछ दिनों पहले ही शो के अहम किरदार तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने भी इस सीरियल को छोड़ने के अपने फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया था। शैलेश के शो छोड़ने पर बीते दिन इस सीरियल के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, अब असित मोदी पर शैलेश लोढ़ा ने पलटवार किया है।
3 of 4
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शैलेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देख अब लोग यह कयास लगा रहे हैं कि अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए असित मोदी को जवाब दिया है। शैलश ने अपने पोस्ट में लिखा, तेरे मेरे रिश्ते का यही एक हिसाब रहा, मैं दिल ही दिल रहा तू सदा दिमाग रहा। #शैलेश की शैली। शैलेश का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उके फैंस यह चाह रहे हैं कि अभिनेता मेकर्स के साथ जारी विवाद को सुलझा कर शो में वापसी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने बीते दिन रविवार को कहा था कि वह सभी को साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं। लेकिन अगर कोई साथ नहीं आना चाहता तो वह क्या कर सकते हैं। लोगों का पेट भर गया है। उन्हें लगता है कि वे बहुत कुछ कर चुके हैं इसलिए अब कुछ और करना चाहते हैं। इस दौरान असित मोदी ने सख्त लहजे में यह भी कहा कि शो रुकेगा नहीं, नए तारक मेहता जरूर आएंगे, पुराने आएंगे तो हमें बहुत खुशी होगी। हम बस लोगों का मनोरंजन करना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।