बॉलीवुड में अदाकारी के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों उनकी आगामी 'दोबारा' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस थ्रिलर फिल्म से अनुराग कश्यप और तापसी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आ रहे हैं। वह लगातार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर उससे जुड़ी कुछ न कुछ अपडेट देती रहती हैं। अपनी पिछली फिल्म 'शाबाश मिथु' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाने के बाद अभिनेत्री किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। लेकिन आज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर उठ रही बायकॉट की मांग को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुन सभी हैरान रह गए हैं।
Dobaaraa: सोशल मीडिया पर बायकॉट होना चाहती हैं तापसी पन्नू, बहुत मजेदार है इसके पीछे की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायकॉट ट्रेंड पर अनुराग-तापसी की मजेदार प्रतिक्रिया
इन दिनों ट्विटर पर लगातार बॉलीवुड से लेकर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। ऐसे में एक साक्षात्कार में तापसी ने अपनी फिल्म को और बायकॉट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, जहां एक तरफ कुछ दिन पहले आमिर ने अपनी फिल्म को लेकर उठ रही ऐसी डिमांड के लिए दुख जताया था, वहीं तापसी चाहती हैं कि उनकी फिल्म 'दोबारा' भी बायकॉट ट्रेंड का शिकार हो। हाल ही में फिल्म 'दोबारा' के निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में अपनी इच्छा का खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्में बायकॉट की जा रही हैं। क्या उन्हें डर नहीं लगता? इसपर अनुराग बोले, 'मैं चाहता हूं कि ट्विटर पर बायकॉट कश्यप ट्रेंड हो।' वहीं तापसी ने भी इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से अपील की है कि, 'प्लीज सब लोग हमारी फिल्म दोबारा को बायकॉट कीजिए। अगर आमिर खान और अक्षय कुमार बायकॉट हो सकते हैं तो मैं भी इस लीग में शामिल होना चाहती हूं।'
बायकॉट का शिकार हो रही आमिर-अक्षय की फिल्में
सोशल मीडिया पर इन दिनों हर बॉलीवुड फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगती है, जिसके कारण फिल्म और लीड अभिनेताओं का नाम ट्रेंड होने लगता है। ऐसा ही कुछ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' के साथ हो रहा है। यूजर्स आमिर खान के पुराने बयान वायरल करते हुए फिल्म को न देखने की डिमांड कर रहे हैं। वहीं रक्षाबंधन को पाकिस्तानी स्टोरी की कॉपी बताकर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग को देखकर साफ लग रहा है कि इससे दोनों कलाकारों को बहुत फायदा पहुंचा है। अब इस पर सामने आया तापसी और अनुराग कश्यप का यह बयान भी काफी वायरल हो रहा है।
इस दिन रिलीज होगी तापसी की फिल्म
'दोबारा' की बात करें तो यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कुछ दिनों पहले ही अनुराग ने 'दोबारा' का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। पोस्टर को शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा,'ये मिस्ट्री तो और भी बढ़ती जा रही है..दोबारा।' तापसी पन्नू स्टारर 'दोबारा' बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता कपूर की कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित है।