{"_id":"5d4a74d98ebc3e6cb56852f6","slug":"article-370-these-films-shows-jammu-and-kashmir-on-reel-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन पांच फिल्मों में दिखे हैं जम्मू-कश्मीर के हालात, आमिर-काजोल की लव स्टोरी का हुआ था विरोध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन पांच फिल्मों में दिखे हैं जम्मू-कश्मीर के हालात, आमिर-काजोल की लव स्टोरी का हुआ था विरोध
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
fanaa, haider
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने इसका स्वागत किया है। बॉलीवुड और जम्मू कश्मीर का हमेशा से गहरा नाता रहा है। कश्मीर की खूबसूरत वादियां हो या यहां के मुद्दे हो, फिल्मकारों को अपनी ओर खूब खींचा है। तो चलिए आगे की स्लाइड में उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें कश्मीर के हालात से रूबरू करवाने की कोशिश की गई।
2 of 6
d
अभिषेक कपूर के निर्देशन में साल 2016 में फिल्म फितूर रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका थी। फिल्म की कहानी कश्मीर के इर्द गिर्द घूमती है। जिसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर एक कश्मीरी युवा की भूमिका में हैं।
3 of 6
Haider
- फोटो : file photo
साल 2014 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर को शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में शाहिद एक कश्मीरी युवा की भूमिका में होते हैं। विशाल भारद्वाज ने फिल्म के जरिए कश्मीर के राजनीतिक हालात को दिखाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Fanaa film
- फोटो : twitter
साल 2006 में यशराज बैनर के तहत बनी फिल्म फना में आमिर खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आमिर ने जहां इसमें आतंकवादी का रोल किया तो वहीं काजोल एक कश्मीरी लड़की के किरदार में थीं। फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के कई सीन में कश्मीर को दिखाने के लिए इसकी शूटिंग विदेश में की गई। फना रिलीज से पहले काफी विवादों में घिरी रही। दरअसल आमिर खान ने उस दौरान गुजरात सरकार को लेकर बयान दिया था जिसके बाद उनकी फिल्म पूरे राज्य में बैन कर दी गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
yahaan
- फोटो : social media
डायरेक्टर शूजित सरकार की फिल्म यहां में कश्मीर में आतंकवादियों और सेना के बीच टकराव को दिखाया गया है। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, मिनिषा लांबा, यशपाल शर्मा और मुकेश तिवारी मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।