फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीमून फोटो शेयर करते ही ट्रोल हुईं नुसरत जहां, यूजर्स बोले- 'तुम्हें इस वक्त संसद में होना चाहिए'

Wed, 07 Aug 2019 12:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
nusrat jahan get troll after share the honeymoon photos on social media
nusrat jahan - फोटो : social media
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां कुछ दिन पहले पति निखिल जैन के साथ हनीमून मनाने मॉरीशस गई थीं । अब नुसरत ने हनीमून की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साेशल मीडिया पर शेयर की हैं । तस्वीरों में नुसरत अलग-अलग ड्रेस में नजर आ रही हैं । नुसरत की इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । 
nusrat jahan get troll after share the honeymoon photos on social media
nusrat jahan - फोटो : social media
एक फोटो में नुसरत बोट पर पोज देती दिखीं । वहीं दूसरी फोटो में नुसरत व्हाइट टॉप के साथ शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं । साथ ही उन्होंने चूड़ा पहन रखा है । एक फोटो में नुसरत सनसेट का मजा लेती दिख रही हैं । एक और तस्वीर में नुसरत समुद्र का नजारा देखती नजर आईं । 
 
nusrat jahan get troll after share the honeymoon photos on social media
nusrat jahan - फोटो : social media
कुछ फैंस ने नुसरत को ट्रोल भी किया । एक यूजर ने लिखा, 'संसद में चर्चा के बजाय पिकनिक हो रही है ।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'संसद में धारा 370 जैसे गंभीर मामलों पर बात की जा रही है और तुम गायब हो। तुम्हें संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
nusrat jahan get troll after share the honeymoon photos on social media
nusrat jahan - फोटो : social media
खैर ऐसे ट्रोलर्स से सेलेब्रिटीज को हर रोज दो-चार होना पड़ता है । ट्रोलर्स की बातें नुसरत को प्रभावित नहीं करतीं । नुसरत अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं । नुसरत ने 19 जून को कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। यह शादी तुर्की के शहर इंस्तानबुल में दो तरह के रीति-रिवाजों के साथ पूरी हुई थी।

View this post on Instagram

Touch of innocence

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

विज्ञापन
nusrat jahan get troll after share the honeymoon photos on social media
nusrat jahan - फोटो : instagram
पहले उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और फिर क्रिश्चियन रीति से एक-दूसरे को हमसफर बनाया। शादी के बाद से ही नुसरत लगातार सुर्खियों में हैं। नुसरत ने कुछ दिन पहले ही पति के साथ अपना पहला सिंधारा भी सेलिब्रेट किया था । नुसरत ने सिंधारा सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed