फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Metoo मूवमेंट के लिए तैयार नहीं थी इंडस्ट्री तभी ये विस्फोट हो गया, तापसी ने दी बड़ी सलाह

Wed, 07 Aug 2019 12:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 07 Aug 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu was asked about the me too movement
taapsee pannu - फोटो : amar ujala

पिछले साल मी टू मूवमेंट ने पूरे देश को हिला दिया था। खासकर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में महिलाएं आगे आईं और आपबीती बताईं। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े नामों पर आरोप भी लगे। अब इस पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी राय रखी है। 

taapsee pannu was asked about the me too movement
Taapsee Pannu - फोटो : instagram

एशियन एज के मुताबिक तापसी पन्नू ने इंटरव्यू में मी टू मूवमेंट पर कहा कि 'उस समय इंडस्ट्री मी टू मूवमेंट के लिए तैयार नहीं थी तभी ये विस्फोट हो गया। यह रातोंरात नहीं बदल सकता है, लेकिन क्या इसका मतलब है कि हमें इसे छोड़ देना चाहिए? नहीं, क्योंकि तब आने वाली पीढ़ियां भी इससे गुजरती रहेंगी।'

taapsee pannu was asked about the me too movement
taapsee - फोटो : social media

तापसी ने कहा कि 'ऐसा समय भी होगा जब आप बुरी तरह असफल होंगे लेकिन अगर आप हार नहीं मानते हैं तो यह बेकार नहीं जा रहा है। एक दिन इसका परिणाम अच्छा होगा। फिर हमारी आने वाली पीढ़ी को इसका सामना नहीं करना पड़ेगा। इस वजह से हमें मजबूत होना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu was asked about the me too movement
Taapsee Pannu - फोटो : social media

तापसी की आने वाली फिल्म मिशन मंगल है। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

विज्ञापन
taapsee pannu was asked about the me too movement
Taapsee Pannu - फोटो : social media

एक्टिंग में आने से पहले तापसी पन्नू ने काफी समय तक मॉडलिंग किया। तापसी ने साल 2013 में बॉलीवुड फिल्म चश्मेबद्दूर से डेब्यू किया। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन तापसी को हर किसी ने नोटिस किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed