भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज के निधन से देश भर में शोक है। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो अमिताभ बच्चन से लेकर लता मंगेशकर तक ने दुख जताया। एक्टर रितेश देशमुख ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया और एक पुराना किस्सा भी शेयर किया।
हैदराबाद में इस फिल्म के शूटिंग सेट पर पहुंच गईं थीं सुषमा स्वराज, एक्टर ने शेयर किया किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश देशमुख ने बताया कि साल 2001 में उन्हें उस वक्त सूचना प्रसारण मंत्री रहीं सुषमा स्वराज से मिलने का मौका मिला था। रितेश लिखते हैं कि 'यह मेरा सौभाग्य था कि साल 2001 में मैं उनसे मिला। वो रामोजी फिल्म सिटी आई थीं जहां मैं और जेनेलिया अपनी डेब्यू फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने हमें आशीर्वाद दिया और सफलता की कामना की। हम उस वक्त युवा थे और उन्होंने हमें प्रेरित करने का काम किया था। शुक्रिया मैम।'
I had the good fortune of meeting #sushmaswaraj ji (Minister I&B) in 2001 when she visited #RamojiFilmCity where @geneliad & me were shooting for our debut film #TujheMeriKasam-she blessed us & wished us success, as newcomers it energised & encouraged us-ThkYou for your grace mam
रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा कि 'भारत के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान- एक उत्कृष्ट संचालक, एक देशभक्त नेता सुषमा स्वराज जी नहीं रहीं। विदेश मंत्री रहते हुए वो हमेशा हर उस भारतीय के लिए सुलभ थीं, जिन्हें मदद की जरूरत थी। उनके परिवार, करीबियों और उनके लाखों चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं।'
A huge loss for India- An outstanding orator, an absolute patriot, a tall leader @SushmaSwaraj Ji is no more. As an Ext Affairs minister she was always accessible to every Indian who was in need of help. My deepest condolences to the family, loved ones & millions of followers https://t.co/FuHNbQMOGX
बता दें कि घबराहट होने की शिकायत के बाद रात 9.26 बजे सुषमा स्वराज को एम्स लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम के काफी प्रयासों के बाद भी जब उनकी जान नहीं बचाई जा सकी तो टीम में मौजूद दो जूनियर डॉक्टर के आंखों में आंसू आ गए।
देर रात एम्स प्रशासन की ओर से निधन की जानकारी दी गई। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह 67 साल की थीं। निधन से तीन घंटे पहले अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल लोकसभा से पास होने के बाद सुषमा स्वराज ने आखिरी ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। शाम 7:23 बजे के ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी-आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं जीवनभर इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।'