सब्सक्राइब करें

जेटली के निधन पर ऐसा वीडियो शेयर कर ट्रोल हुईं राखी सावंत, यूजर्स ने लगाई जमकर लताड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 25 Aug 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley funeral Rakhi Sawant get troll after react on Arun Jaitley died
Arun Jaitley and Rakhi Sawant - फोटो : Social Media
भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन को गया। उनकी उम्र 66 साल थी। अरुण जेटली के निधन से राजनेताओं सहित बॉलीवुड सितारों के बीच भी शोक का माहौल है। इस बीच बॉलीवुड की डांसर राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर कर दिया जिसकी वजह से वह बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। 
Trending Videos
Arun Jaitley funeral Rakhi Sawant get troll after react on Arun Jaitley died
rakhi sawant - फोटो : file photo
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने पूर्व वित्त मंत्र अरुण जेटली की आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा है कि उन्हें जेटली के निधन के बारे में 10 दिन पहले ही पता चल चुका था। इतना ही नहीं राखी सावंत ने कहा कि भगवान ने उन्हें ऐसी शक्ति दी है जिससे उन्हें पहले से ही पता चल जाता है। 

पढ़ें: हनीमून के बाद राखी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की ऐसी फोटो, यूजर्स बोले- प्रेग्नेंट भी हो गई क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Jaitley funeral Rakhi Sawant get troll after react on Arun Jaitley died
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी सावंत ने वीडिया में कहा- "दोस्तों नमस्कार, भाजपा नेता जेटली जी हमारे बीच नहीं रहे। मैंने एक हफ्ते पहले नहीं बल्कि 10 दिन पहले ही कह दिया था। मुझे कभी-कभी ऐसे सपने आते हैं, मुझे पता चल जाता है, पता नहीं कैसे लेकिन ये ईश्वरीय ताकत है। ऐसे ईश्वरीय ताकत के लिए भगवान का शुक्रिया। मुझे बस यही कहना है लोगों को कि उनकी आत्मा को शांति मिले पूरा हिंदोस्तान उनको याद रखेगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

Arun Jaitley funeral Rakhi Sawant get troll after react on Arun Jaitley died
rakhi sawant - फोटो : file photo
राखी सावंत के इस वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स न केवल ट्रोल कर रहे हैं बल्कि जमकर लताड़ भी लगा रहे हैं। vishnu22.hr2018 ने राखी सावंत के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'तुम भी मर जाओ घटिया औरत।' वहीं sunny__k__soni ने लिखा- 'थोड़ी तमीज की कमी है, सपने में देख लेना।' इसके अलावा राखी सावंत की वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने और भी कई कमेंट किए हैं। 



विज्ञापन
Arun Jaitley funeral Rakhi Sawant get troll after react on Arun Jaitley died
rakhi sawant
गौरतलब है कि करीब एक महीने से जहां राखी अपनी शादी की बात कर रही हैं तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स बार बार एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि उनके पति कहां हैं ? राखी ने बताया था कि उनके पति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करते हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू की थी और परिवार की मौजूदगी के बीच शादी की थी। पति के सवाल पर राखी ने कहा था कि उनको मीडिया नहीं पसंद इसलिए सामने नहीं आते।

पढ़ें: वायरल हो रहा राखी सावंत का एक और वीडियो, बोलीं- 'हनीमून पर जा रही हूं अकेली'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed