फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: अनिल कपूर की सौतेली मां बनकर मशहूर हुईं अरुणा ईरानी, 40 की उम्र में इस निर्देशक संग रचाई थी शादी

Wed, 18 Aug 2021 09:51 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Aug 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
aruna irani birthday Special: lesser Known Facts About Beta Actress
aruna irani - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने बॉलीवुड की 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अरुणा ने पर्दे पर सिर्फ हीरोइन का किरदार ही नहीं निभाया बल्कि खलनायिका बनकर ये साबित कर दिया कि वह हर किरदार के लिए फिट हैं। फर्ज, आया सावन झूम के और उपकार जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में करने के बाद भी उन्होंने बेटा फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया और अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। उनके इस किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।



टीवी सीरियल में भी किया काम
उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि कन्नड़, मराठी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया। उनकी अदाकारी का ही जलवा था कि अरुणा की हर फिल्म सुर्खियों में रहती थी। लेकिन वक्त और उम्र के साथ अरुणा ने फिल्मों से टीवी सीरियल में अपनी पहचान बना ली। आज अरुणा ईरानी का 75 वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्से।

aruna irani birthday Special: lesser Known Facts About Beta Actress
Aruna Irani - फोटो : file photo

छोटी उम्र से करने लगीं काम
अरुणा ईरानी के पिता एक थिएटर कंपनी चलाते थे। इस काम से उनकी ज्यादा कमाई नहीं हो पाती थी। अरुणा ने अपने घर के हालातों को देखते हुए अपनी पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। जब वह 15 साल की थीं तो फिल्मों में उन्हें छोटे मोटे रोल मिल जाते थे। उससे वो अपने परिवार की आर्थिक मदद करती थीं।

aruna irani birthday Special: lesser Known Facts About Beta Actress
Aruna Irani - फोटो : file photo

दिलीप कुमार ने बदली किस्मत
अरुणा को लंबे समय तक कैबरे डांसर का रोल ही मिलता था, लेकिन उनको पहला ब्रेक दिलीप कुमार ने दिया। 1961 में आई गंगा जमुना में अरुणा को चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल मिला था। इसके बाद से अरुणा को न सिर्फ फिल्मों में काम मिलने लगा बल्कि अच्छे पैसे भी कमाने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
aruna irani birthday Special: lesser Known Facts About Beta Actress
प्राण, अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

प्राण की वजह से रोने लगीं
बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्राण को लोग उन दिनों असल जिंदगी में भी खलनायक मानने लगे थे। 18 साल की अरुणा उनके साथ एक फिल्म कर रहीं थी। इस सिलसिले में उन्हें विदेश जाना था। फ्लाइट मिस हो गई और सबको कोलकाता के होटल में ही रुकना था। अरुणा के मन में भी प्राण को लेकर डर बैठा हुआ था। जैसे ही वह अपने कमरों की तरफ बढ़े, तो प्राण ने उनके कमरे का दरवाजा खोलकर उनसे कहा कि वह अपना कमरा अंदर से बंद कर लें और कोई दिक्कत हो तो उन्हें बुला लें। अरुणा को अफसोस हुआ कि वह प्राण को लेकर कितना गलत सोच रहीं थीं और वह जोर जोर से कमरा बंदकर के रोने लगीं।

विज्ञापन
aruna irani birthday Special: lesser Known Facts About Beta Actress
Aruna Irani - फोटो : file photo

महमूद से थे रिश्ते
अरुणा ईरानी की लव लाइफ भी उन दिनों सुर्खियों में रही थी। उनका अभिनेता और कॉमेडियन महमूद के साथ लंबे समय तक अफेयर रहा। दोनों ने 'औलाद', 'हमजोली', 'नया जमाना', 'बॉम्बे टू गोवा' , 'गरम मसाला' और 'दो फूल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। लेकिन एक इंटरव्यू में अरुणा ने कहा था कि "हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे, दोस्त से भी ज्यादा अच्छे थे। इसे आकर्षण, दोस्ती या कुछ और भी कह कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन प्यार तक बात नहीं पहुंच पाई इसलिए हमने शादी नहीं की"।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed