फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: ट्रैफिक सिग्नल से मिली बॉलीवुड में पहचान, निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे

Wed, 18 Aug 2021 08:39 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 18 Aug 2021 08:39 AM IST
विज्ञापन
Ranvir shorey birthday know the unknown facts about actor
रणवीर शौरी - फोटो : Instagram

फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले रणवीर शौरी का जन्म 18 अगस्त 1972 को जालंधर में हुआ था। अभिनेता बनने से पहले रणवीर शौरी ने साल 1997 में बतौर वीजे काम किया। बतौर वीजे काम करते हुए उनका रुझान फिल्मों की तरफ होने लगा और उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने का निर्णय लिया। रणवीर शौरी ने साल 2002 में आई फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म का निर्देशन शशिलाल नायर ने किया था।



निजी जिंदगी को लेकर रहे चर्चा में

पहली ही फिल्म से रणवीर शौरी ने दर्शकों का खूब दिल जीता। इस फिल्म के बाद रणवीर ने कई और फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें जो असली पहचान मिली वो मधुर भंडारकर की फिल्म ‘ट्रैफिक सिग्नल’ से मिली। ये फिल्म साल 2007 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई जिसमें रणवीर शौरी के अलावा कुणाल खेमू, नीतू चंद्रा और कोंकणा सेन ने मुख्य भूमिका निभाई। रणवीर शौरी जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में नहीं आए उससे कई अधिक वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ दिलचस्प बातें।

Ranvir shorey birthday know the unknown facts about actor
रणवीर शौरी ,पूजा भट्ट - फोटो : Facebook: @PoojaBhattOfficial/ @ranvirshorey

पूजा भट्ट के साथ रहा रणवीर शौरी का रिश्ता

रणवीर शौरी ने महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों एक लंबे समय तक लिव इन में रहे, लेकिन इन दोनों का रिश्ता बहुत अधिक नहीं चल पाया। दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो पूजा भट्ट रणवीर शौरी के नशे की आदत से काफी परेशान थीं। कई बार तो उन्होंने पूजा भट्ट के साथ मारपीट भी की। एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में पूजा भट्ट ने अपनी आप बीती बताई थी।  

Ranvir shorey birthday know the unknown facts about actor
पूजा भट्ट और रणवीर शौरी - फोटो : Social Media

पूजा ने लगाया था मारपीट का आरोप

रणवीर शौरी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पूजा ने कहा था कि एक दिन वो मेरे घर आए, उन्होंने शराब पी हुई थी बिना किसी वजह के उन्होंने मुझपर हाथ उठा दिया। पूजा ने आगे कहा, ‘उस वक्त मेरी एक सर्जरी हुई थी और रणवीर ने उस पर इतनी बुरी तरह से मारा कि खून निकल गया। इसके बाद उन्होंने रणवीर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranvir shorey birthday know the unknown facts about actor
रणवीर शौरी - फोटो : Social media

कोंकणा सिंह के साथ तलाक को लेकर हुई चर्चा

रणवीर शौरी काफी समय तक कोंकणा सेन के साथ अपने निजी रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। साल 2015 में इन दोनों के अलग होने की खबर आई थी। पूजा भट्ट से अलग होने के बाद रणवीर शौरी ने अभिनेत्री कोंकणा सेन को शर्मा को डेट करना शुरू किया था। दोनों का हाल ही में तलाक हुआ है। 3 सितंबर 2010 में शादी के बंधन में बंधे रणवीर शौरी और कोंकणा सेन का एक बेटा हारून शौरी है। ये दोनों मिलकर अपने बेटे की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Ranvir shorey birthday know the unknown facts about actor
रणवीर शौरी - फोटो : Social media

इन फिल्मों में किया काम

रणवीर शौरी की फिल्मों की बात की जाए तो वो जिस्म, लक्ष्य, प्यार के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोसला, सिंह इज किंग, चांदनी चौक टू चाइना और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रणवीर अपने अलग तरह के अभिनय के लिए जाने जाते हैं। रणवीर शौरी को फिल्म जगत में असली पहचान ‘ट्रैफिक सिग्नल’ से मिली थी। निजी रिश्तों और फिल्मों के अलावा वो अपने नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर भी चर्चा में रहे थे।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed