फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: पहली ही फिल्म से मशहूर हो गई थीं प्रीति झंगियानी, जानें अब कहां है 'मोहब्बतें' की ये अभिनेत्री?

Wed, 18 Aug 2021 08:38 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 18 Aug 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
Preeti Jhangiani Then And Now Mohabbatein actress Transformation On Her Birthday
प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया

यश चोपड़ा के बैनर तले साल 2002 में आईं फिल्म मोहब्बतें  प्रीति झंगियानी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में सफेद सूट और शिफॉन के दुपट्टे में नजर आईं प्रीती ने एक सीधी साधी लड़की का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद उनकी खूबसूरती का जादू ऐसा चला कि उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में ऑफर हुईं। सिर्फ हिन्दी यानी बॉलीवुड से ही नहीं बल्कि वह मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, पंजाबी, बंगाली और राजस्थानी फिल्मो में भी अभिनय का मौका मिला। लेकिन प्रीति की मोहब्बते का जलवा बाकि फिल्मों में देखने के नहीं मिला और वह धीरे धीरे फिल्मों से बाहर होती चली गईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रीति मोहब्बतें फिल्म से पहले राजश्री प्रोडक्शन के तले बनी एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दीं थीं। आज उनके 41वें जन्मदिन के मौके पर जानिए अब क्या कर रहीं हैं मोहब्बते की प्रीति झंगियानी।



मॉडलिंग से हुई करियर की शुरुआत
प्रीति झंगियानी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग के दौरान ही उन्हें राजश्री प्रोडक्शन के म्यूजिक वीडिओ 'छुई मुई सी तुम' में अभिनय करने का मौका मिला था, जो की उस दौर का हिट वीडियो साबित हुआ। इसके बाद उन्हें कुछ टीवी विज्ञापनों 'नीमा सैंडल सोप' से खासी लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद उन्हें 1999 में 'मजहविल्ला' नामक मलयालम फिल्म में पहली बार अभिनय करने का मौका मिला। इसी साल प्रीती ने तेलुगु फिल्म 'थम्मूदू' में भी अभिनय किया। दो अलग अलग भाषाओं में अभिनय करने के बाद प्रीति को पहली बॉलीवुड फिल्म मोहब्बतें मिली थी।

Preeti Jhangiani Then And Now Mohabbatein actress Transformation On Her Birthday
प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया
हिन्दी फिल्मों नहीं हुआ कमाल

साल 2002 में फिल्म मोहब्बतें करने के बाद प्रीति को कई बॉलीवुड फिल्मों का ऑफर मिला। उन्होंने 'ना तुम जानो ना हम' में कैमिओ किया था। इस फिल्म में लीड रोल अभिनेता सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और ईशा देओल ने निभाया थे। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' आई, इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, आफताब शिव दसानी और सुनील शेट्टी जैसे कई बड़े नाम थे। इसके बाद वो 'चांद के पार चलो', 'वाह! तेरा क्या कहना', 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर', 'एलओसी कारगिल' 'आन: मेन एट वर्क','विक्टोरिया नंबर 203','देखो ये है मुंबई रियल लाइफ' जैसी कई फिल्मों में प्रीति दिखाई दीं, लेकिन सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं।

Preeti Jhangiani Then And Now Mohabbatein actress Transformation On Her Birthday
प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया
परवीन से शादी

प्रीति झंगियानी ने अभिनेता और मॉडल परवीन डबास को लंबे समय तक डेट किया था। साल 2008 में दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। शादी के दो सालों बाद प्रीती ने अपने बेटे जयवीर डबास को जन्म दिया जबकि वह 2016 में उन्होंने अपने छोटे बेटे देव डबास की मां बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preeti Jhangiani Then And Now Mohabbatein actress Transformation On Her Birthday
प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों से हो गई दूर

कई भाषाओं की फिल्म करने के बाद भी प्रीति कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। अधिकतर फिल्मों में वह साइड रोल में ही दिखाई दीं। ऐसे में उन्होंने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया और पूरी तरह से वह होम मेकर बन गईं। अब वह अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं।

विज्ञापन
Preeti Jhangiani Then And Now Mohabbatein actress Transformation On Her Birthday
किम शर्मा और प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

प्रीति ने भले है इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया लेकिन सोशल मीडिया पर वह पूरी तरह से एक्टिव दिखती हैं। उनकी तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि वह आज भी फिटनेस को लेकर बेहद जागरुक रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ अपनी फोटो शेयर करना नहीं भूलती। 41 की उम्र में भी वह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed