{"_id":"611bff368ebc3e42bc263e68","slug":"top-news-shilpa-shetty-returns-on-sets-of-super-dancer-4-and-priyanka-chopra-becomes-president-of-mami-film-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: शिल्पा की सुपर डांसर 4 के सेट पर वापसी और MAMI फिल्म समारोह की अध्यक्ष बनीं प्रियंका चोपड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: शिल्पा की सुपर डांसर 4 के सेट पर वापसी और MAMI फिल्म समारोह की अध्यक्ष बनीं प्रियंका चोपड़ा
Tue, 17 Aug 2021 11:55 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पति रिपुसूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की पोर्न फिल्ममेकिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद से रिलायंस एंटरटेनमेंट के ‘वी फॉर इंडिया’ शो पर दिखीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मंगलवार को रियलिटी डांस शो ‘सुपरडांसर 4’ के सेट पर भी लौट आईं। राज कुंद्रा की पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तारी के चलते शो निर्माताओं और इस शो को प्रसारित करने वाले चैनल ने शिल्पा शेट्टी को कुछ दिनों के लिए शूटिंग से दूर रहने की सलाह दी थी। लेकिन, राज कुंद्रा की जमानत का मामला लंबा खिंचते देख शिल्पा ने शूटिंग पर लौटने का फैसला किया है। शिल्पा की टीम ने बीच में ये संदेश भी मीडिया में देने की कोशिश की थी कि शिल्पा का अपने पति के कारोबार से कोई लेना देना नहीं हैं हालांकि मुंबई पुलिस को इस बारे में जो सबूत मिले हैं, उस पर कार्रवाई होने के बाद ही इस बारे में साफ साफ कुछ कहा जा सकेगा।
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अमूमन देखने को मिलता है कि जब भी दीपिका की कोई नई फिल्म आने वाली होती है, वह किसी ना किसी कारण से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं। इसी कड़ी में वे इन दिनों फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने जिया खान और प्रियंका के पापा की प्रेयर मीट में पहने हुए कपड़ों को नीलाम किया है, जिस कारण उनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है। उन्होंने अपने इन कपड़ों के कलेक्शन को नीलाम लाइफ लव लॉफ फाउंडेशन को सपोर्ट करने के लिए किया है। हालांकि इस दौरान उनके द्वारा नीलाम किए गए कुछ कपड़ों ने सोशल मीडिया पर कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसके बाद से दीपिका को लेकर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं -
सोशल मीडिया: दीपिका पादुकोण ने नीलाम किए जिया खान और प्रियंका के पापा की प्रेयर मीट में पहने हुए कपड़े, यूजर्स ने लगाई क्लास
सोशल मीडिया: दीपिका पादुकोण ने नीलाम किए जिया खान और प्रियंका के पापा की प्रेयर मीट में पहने हुए कपड़े, यूजर्स ने लगाई क्लास
मंजाराम मुके-नयना मुके
- फोटो : सोशल मीडिया
चर्चित अभिनेत्री और सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर नयना मुके के पिता मंजाराम मुके का निधन हो गया है। उस वक्त एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए नयना पुणे में मौजूद थीं और ये खबर मिलते ही अपने गांव मनखेड के चिखलगांव पहुंच गई हैं। ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए नयना ने बताया कि उनके पिता को पैरों में और पेट में दर्द महसूस हुआ था और दर्द बर्दाश्त न कर पाने उन्हें दर्द निवारक इंजेक्शन लगाया गया लेकिन उसके तुरंत बाद ही उनके पिता की हालत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। वह कहती हैं, ‘मैं अपने पिता के बहुत ही ज्यादा करीब रही हूं। उनके निधन से यूं लगता है कि जैसे मेरा संसार ही उजड़ गया। मैं तो जब घर पहुंची तो यूं लगा कि पापा अभी उठकर बैठ जाएंगे। मैं घंटों उनको यूं ही निहारती रही औऱ उसके बाद चक्कर खाकर गिर गई।’
अवसान: पिता के निधन की खबर मिलते ही शूटिंग छोड़ गांव पहुंची यह अभिनेत्री, देर तक शव निहारने से हुआ ऐसा हाल
अवसान: पिता के निधन की खबर मिलते ही शूटिंग छोड़ गांव पहुंची यह अभिनेत्री, देर तक शव निहारने से हुआ ऐसा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने अनोखे अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आपने उन्हें कई वीडियोज में पैपराजी के साथ मजाक करते हुए भी देखा होगा। हाल ही में राखी सावंत 'स्पाइडर वुमन' बनकर बिग बॉस के घर के बाहर पहुंच गईं। यहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान राखी ने डांस किया और कैमरे के सामने कई और अजीबो-गरीब हरकतें करती नजर आईं। राखी का ये अंदाज किसी को पसंद आया तो किसी ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, राखी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो खुद को स्पाइडर वुमन बता रही हैं। बताया जा रहा है कि राखी बिग बॉस के मेकर्स से अपील करती दिखाई आईं। हालांकि राखी का ये हंगामा और अंदाज कई लोगों को एंटरटेनिंग लग रहा है तो कई लोगों ने राखी के ट्रोल भी किया है।
तस्वीरें: 'स्पाइडर वुमन' बनीं राखी सावंत ने बिग बॉस ओटीटी के घर के बाहर किया हंगामा, देखें ड्रामा क्वीन का ये अंदाज
तस्वीरें: 'स्पाइडर वुमन' बनीं राखी सावंत ने बिग बॉस ओटीटी के घर के बाहर किया हंगामा, देखें ड्रामा क्वीन का ये अंदाज
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram/PriyankaChopra
बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइल, चैरिटी, प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अब एक नई जिम्मेदारी कुबूल की है। दरअसल, प्रियंका को जियो मामी (Jio MAMI) फिल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन बनाया गया है। मालूम हो कि इससे चार महीने पहले दीपिका पादुकोण ने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका ने खुद अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए इस बारे में जानकारी दी हैं।
उपलब्धि: MAMI फिल्म समारोह की अध्यक्ष बनीं प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस
उपलब्धि: MAMI फिल्म समारोह की अध्यक्ष बनीं प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस