{"_id":"5d2d579f8ebc3e6cf57b28c1","slug":"arunima-ghosh-file-complaint-against-a-man-who-harras-her-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेक अकाउंट बना एक्ट्रेस के लिए भद्दे कमेंट लिख रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फेक अकाउंट बना एक्ट्रेस के लिए भद्दे कमेंट लिख रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बंगाली एक्ट्रेस अरुणिमा घोष ने एक शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है । ये शख्स लंबे समय से अरुणिमा के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र बातें लिख रहा था । साथ ही उसने अरुणिमा को डराने-धमकाने की भी कोशिश की । इसके बाद अरुणिमा ने पुलिस में शिकायत की । पुलिस ने शख्स को अरेस्ट कर लिया है ।
2 of 5
arunima ghosh
- फोटो : social media
सोमवार को सीनियर पुलिस ऑफिसर ने इस खबर को कंफर्म किया । उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस अरुणिमा की शिकायत के बाद मुकेश शॉ नाम के शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है। ये शख्स साउथ कोलकाता के गरफा एरिया में रहता है ।
पुलिस ने बताया कि ये शख्स 30 मई से एक्ट्रेस को परेशान कर रहा था । सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट के साथ उन्हें डरा-धमका रहा था । ये मुकेश का नकली अकाउंट था जिसे वो मुकेश मयूख के नाम से चला रहा था ।
पुलिस ने कहा कि वो पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मुकेश आखिर ऐसा क्यों कर रहा था। इसके अलावा पुलिस ये भी जांच करेगी कि मुकेश का मानसिक संतुलन ठीक है या नहीं। इस बारे में अरुणिमा का बयान भी आ गया है ।
अरुणिमा ने कहा, 'वैसे तो मैं इन सब चीजों को इग्नोर कर देती हूं । लेकिन एक दिन मुझे पता लगा कि वो मेरी हर चीज पर नजर रख रहा है । मैं कहां जा रही हूं, क्या कर रही हूं, उसे सब पता रहता था । इसके बाद मैंने पुलिस से कॉन्टैक्ट किया और शिकायत दर्ज करवाई ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।