{"_id":"5cd697dcbdec22075249530c","slug":"arunoday-singh-and-lee-elton-wedding-album-2-5-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्टर की शाही शादी में 50 हजार मेहमानों को दी गई थी दावत, देखिए ढाई साल पुराना वेडिंग एल्बम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्टर की शाही शादी में 50 हजार मेहमानों को दी गई थी दावत, देखिए ढाई साल पुराना वेडिंग एल्बम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 11 May 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
arunoday singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस्म 2, ये साली जिंदगी और ब्लैकमेल जैसी फिल्में कर चुके एक्टर अरुणोदय सिंह ने तलाक का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। 15 नवंबर 2016 को अरुणोदय ने कैनिडियन मूल की ली एलटन (Lee Elton) से शादी की थी। शादी को रॉयल बनाने में अरुणोदय ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
2 of 7
arunoday singh
- फोटो : social media
राजघराने से ताल्लुक रखने वाले अरुणोदय सिंह मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पिता अजय सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता हैं। अरुणोदय के दादा अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अरुणोदय ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में सात फेरे लिए थे। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति के तमाम बड़े दिग्गज पहुंचे थे।
3 of 7
arunoday singh
- फोटो : social media
शादी में करीब 50 हजार से ज्यादा मेहमानों को निमंत्रण दिया गया था। वीवीआईपी गेस्ट के लिए चुरहट में दो हैलीपैड बनाए गए थे। इस शादी को लेकर चुरहट से लेकर सीधी तक कई होटल बुक किए गए थे। होटल से लेकर शादी स्थल तक जाने के लिए मेहमानों के लिए विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
arunoday singh wedding album
- फोटो : social media
शादी के इस समारोह के लिए कोलकाता से आए कारीगरों ने पंडाल को सजाया था। साथ ही स्वागत गेट से लेकर अंदर तक मेहमानों के हिसाब से पंडाल को लुक दिया था। शादी स्थल पर कई प्रोजेक्टर लगाए गए थे। जिससे अलग-अलग पंडाल में बैठे लोग वहीं से सारी रस्मों को देख सकें।
विज्ञापन
5 of 7
arunoday singh
- फोटो : social media
शादी से पहले अरुणोदय सिंह ली एलटन के साथ लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। बता दें कि ली गोवा के एक बड़े कैफे की मालकिन हैं। उन्हें पार्टियों और ट्रैवलिंग का काफी शौक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।