फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arya Babbar: शाहरुख खान की बात को मानते हैं आर्य बब्बर, 'हे सिरी वे सिरी' के म्यूजिक लॉन्च में किए कई खुलासे

Wed, 06 Nov 2024 09:02 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Nov 2024 09:02 PM IST
सार

अभिनेता आर्य बब्बर फिल्म 'हे सिरी वे सिरी' के जरिए प्रशंसकों के बीच आने वाले हैं। आर्य बब्बर ने अपनी आगामी फिल्म और जीवन को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
Arya Babbar at the music launch of Hey Siri Ve Siri believe this thing of Shahrukh Khan and his life
आर्य बब्बर- श्वेता कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्य बब्बर को सलमान खान के साथ फिल्म 'रेडी' में देखा गया। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में आर्य बब्बर किसी खास फिल्म में नजर नहीं आए। अब वे पंजाबी सिनेमा की फिल्म 'हे सिरी वे सिरी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। अपनी इसी फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के दौरान आर्य बब्बर ने मीडिया से बात की और शाहरुख खान को लेकर कुछ बातें कही हैं। आइए आपको बताते हैं अपने करियर और फिल्मों को लेकर क्या सोचते हैं आर्य बब्बर।
Arya Babbar at the music launch of Hey Siri Ve Siri believe this thing of Shahrukh Khan and his life
आर्य बब्बर- श्वेता कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने करियर को लेकर बोले आर्य बब्बर
आर्य बब्बर ने अपनी फिल्म 'हे सिरी वे सिरी' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान कहा कि वे फिल्में कर रहे थे। वे बहुत सी पंजाबी फिल्मों में नजर आते हैं। बीच में उन्होंने कुछ फिल्में की, हालांकि वे फिल्में नहीं चली। उन्होंने कहा कि जब आपकी फिल्में नहीं चलती हैं तो कुछ चर्चा तो होती है। उन्होंने काम नहीं किया लेकिन फिल्म करते करते उन्हें ये फिल्म मिल गई।
Arya Babbar at the music launch of Hey Siri Ve Siri believe this thing of Shahrukh Khan and his life
आर्य बब्बर- श्वेता कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख इस बात को मानते हैं आर्या बब्बर
फिल्म 'हे सिरी वे सिरी' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान आर्य बब्बर ने कहा कि वे शाहरुख खान की एक बात को लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता के लिए सेंस ऑफ ह्यूमर और खुद पर हंसना जरूरी है। वे शाहरुख की बात मानते हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि जो इंसान खुद पर हंस सकता है, वो सबसे आत्मविश्वास से भरा इंसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arya Babbar at the music launch of Hey Siri Ve Siri believe this thing of Shahrukh Khan and his life
आर्य बब्बर- श्वेता कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'हे सिरी वे सिरी' की ऐसी है कहानी
अपनी फिल्म हे सिरी वे सिरी को लेकर आर्या बब्बर ने कहा कि फिल्म की कहानी मोबाइल में मौजूद सिरी को लेकर है। वहीं, इस फिल्म में पंजाब में घर के हेड्स को सिरी कहा जाता है। पंजाब का सिरी जो विदेश जाता है, उसे लेकर फिल्म की कहानी है। इस बारे में बात करते हुए आर्या बब्बर ने कहा, क्या बेची है यार फिल्म की कहानी।
विज्ञापन
Arya Babbar at the music launch of Hey Siri Ve Siri believe this thing of Shahrukh Khan and his life
आर्य बब्बर- श्वेता कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंजाबी फिल्में करना पसंद है
आर्य बब्बर ने कहा कि उन्हें पंजाबी फिल्में करना उन्हें पसंद है। वह ये सिर्फ पैसों के लिए नहीं करते बल्कि उन्हें पंजाबी खाना, पंजाबी तौर-तरीके बहुत पसंद हैं। ये फिल्म भी काफी अच्छी है। इसे करके वे बहुत ही अच्छा महसूस करते हैं। बता दें फिल्म 'हे सिरी वे सिरी' के म्यूजिक लॉन्च पर माधुरी दीक्षित, अरबाज खान, तुषार कपूर, मिलाप झावेरी, इंद्र कुमार और कलाकार भी मौजूद रहे। फिल्म 'हे सिरी वे सिरी' का ट्रेलर प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed