फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj and Dk: उतार-चढ़ावों से भरा सफर, बड़े पर्दे पर नहीं मिली सफलता, छोटे पर्दे पर छा गए राज एंड डीके

Wed, 06 Nov 2024 08:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 06 Nov 2024 08:49 PM IST
सार

राज और डीके की जोड़ी ने जब से हिंदी फिल्मों से इतर वेब सीरीज में काम करना शुरू किया वह उम्दा कहानियां दिखाने में कामयाब रहे। इस समय वह अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' को लेकर चर्चा में हैं। 
 

विज्ञापन
Film Stree Series The Family man Citadel Honey Bunny Writer Producer Director Raj and Dk known Unknown facts
राज एंड डीके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेखक और निर्माता-निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के यानी राज एंड डीके एक बार फिर दर्शकों को रोमांच, एक्शन और दमदार कहानी का डोज देने को तैयार है। उनकी वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' का प्रीमियर कल यानी 7 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इसमें वरुण धवन और सामंथा रूथ मुख्य किरदार में हैं। जब से इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ, तभी से इसकी खूब तारीफ हो रही है। यह तारीफ राज और डीके के लेखन, निर्देशन का ही नतीजा है। ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने पहली बार इस तरह का काम किया, इससे पहले भी वह बेहतरीन और हिट वेब सीरीज दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने बतौर लेखक, निर्देशक और निर्माता कुछ हटकर फिल्में भी दी हैं। जानिए, राज और डीके की जोड़ी के अब तक के, सफर के बारे में।  

Film Stree Series The Family man Citadel Honey Bunny Writer Producer Director Raj and Dk known Unknown facts
फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' और '99' - फोटो : सोशल मीडिया

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से फिल्ममेकर बनने का सफर 
राज और डीके की मुलाकात इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई। दोनों की दोस्ती हुई और आगे करियर बनाने के लिए ये अमेरिका चले गए, वहां बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम किया। इंजीनियर के काम से ज्यादा मन उनका फिल्मों में लगता। ऐसे में दोनों ने फिल्में बनाने की सोची। अमेरिका में रहते हुए उन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म 'फ्लेवर (2003)' बनाई, यह फिल्म इंग्लिश भाषा में थी। इसके बाद साल 2009 में उन्होंनें हिंदी फिल्म '99' बनाई, यह एक डॉर्क कॉमेडी फिल्म रही और बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब हुई। साथ ही राज और डीके के अलग तरह के लेखन और निर्देशन को बॉलीवुड में पहचान भी मिली। इसके बाद तो उन्होंने 'शोर इन द सिटी (2011)', 'गो गोवा गॉन (2013)' हैप्पी एंडिंग (2014)' और 'ए जेंटलमैन (2017) जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है, लेकिन इन सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। 

Film Stree Series The Family man Citadel Honey Bunny Writer Producer Director Raj and Dk known Unknown facts
फिल्म 'स्त्री' - फोटो : सोशल मीडिया

लिखी है स्त्री की दमदार कहानी 
राज एंड डीके ने बॉलीवुड में बतौर लेखक, निर्देशक जो फिल्में बनाई भले ही वो बॉक्स ऑफिस पर चली ना हों, लेकिन हर फिल्म की कहानी बिल्कुल लीक से हटकर रही। वहीं बतौर लेखक उनकी लिखी कहानी पर बनीं फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। हॉरर और कॉमेडी का शानदार तड़का दर्शकों को इस फिल्म में देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Stree Series The Family man Citadel Honey Bunny Writer Producer Director Raj and Dk known Unknown facts
सीरीज 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज की दुनिया में मिली सफलता   
जब फिल्मों में राज औ डीके निर्देशित और लिखित कई फिल्में नहीं चलीं, तो उन्होंने वेब सीरीज की तरफ अपने कदम बढ़ाए। उनकी सबसे पहली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन (2019)' रही, इस सीरीज में मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में रहे। यह एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज रही, जिसमें मनोज ने जासूस की भूमिका निभाई, लेकिन वह दुनिया की नजर में एक सामान्य व्यक्ति है। कैसे मनोज का किरदार श्रीकांत अपने परिवार और काम के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करता है, यही इस सीरीज का प्लॉट रहा। दर्शकों को यह सीरीज पसंद आई। इसके बाद राज और डीके ने 'फर्जी' और 'गन्स एंड गुलाब' जैसी वेब सीरीज भी बनाई, इन्हें भी दर्शकों ने सराहा। 

विज्ञापन
Film Stree Series The Family man Citadel Honey Bunny Writer Producer Director Raj and Dk known Unknown facts
सिटाडेल: हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

अब 'सिटाडेल हनी बनी' लेकर हाजिर हैं 
इस समय राज और डीके अपनी सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' को लेकर उत्साहित हैं। वे इसके लेखक और निर्माता-निर्देशक हैं। इस सीरीज का प्रीमियर कल यानी 7 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इसमें दर्शकों को हीरो वरुण धवन और हीरोइन समांथा रूथ, दोनों ही गजब का एक्शन करते हुए नजर आएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed