फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel Honey bunny: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'सिटाडेल: हनी बनी', जानिए कैसी है फिल्म की कहानी

Wed, 06 Nov 2024 07:20 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Nov 2024 07:20 PM IST
सार

सिटाडेल हनी बनी फिल्म कल यानी 7 नवंबर 2024 को ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म को देखने के लिए वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Citadel Honey Bunny of Varun Dhawan and Samantha will be released on 7 November know how the story of the film
सिटाडेल हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo
इस साल की बहुचर्चित वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' कल यानी 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को देखने के लिए वरुण धवन और सामंथा के प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। 'सिटाडेल हनी बनी' में सामंथा ने अपने किरदार को चुनौतीपूर्ण किरदार बताया था, इसी के बाद से सामंथा के प्रशंसक भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
Citadel Honey Bunny of Varun Dhawan and Samantha will be released on 7 November know how the story of the film
सिटाडेल: हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
कल ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
'सिटाडेल हनी बनी' कल 7 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर से 90 के दशक की रोमांचक और दिलचस्प स्पाई थ्रिलर की झलक नजर आ रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। वरुण और सामंथा फिल्म में जासूस का किरदार निभा रहे हैं।
Citadel Honey Bunny of Varun Dhawan and Samantha will be released on 7 November know how the story of the film
सिटाडेल - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
शानदार रहा ट्रेलर
फिल्म सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर काफी शानदार रहा। इस फिल्म को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में एक्शन सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक और कॉमेडी को पसंद किया जा रहा है। फिल्म में वरुण और सामंथा के बीच रोमांस के साथ ही नफरत भी देखने को मिलेगी। फिल्म की पूरी कहानी जानने और सामंथा के एक्शन को देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel Honey Bunny of Varun Dhawan and Samantha will be released on 7 November know how the story of the film
'सिटाडेल' - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
ये हैं फिल्म के कलाकार
फिल्म में केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और कश्वी मजूमदार भी सीरीज में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज को लेकर दर्शकों को दोनों अभिनेताओं से उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
Citadel Honey Bunny of Varun Dhawan and Samantha will be released on 7 November know how the story of the film
'सिटाडेल: हनी बन्नी' - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
राज एंड डीके ने किया निर्देशन
सिटाडेल हनी बनी के इवेंट में सीरीज के निर्देशक राज एंड डीके हैं। सिटाडेल की बात करें तो यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। इसे सीता आर मेनन ने राज और डीके के साथ मिलकर लिखा है। इसका निर्माण डी 2 आर फिल्म्स, अमेजन एमजीएम स्टूडियो की ओर से किया गया है। रूसो ब्रदर्स इसके कार्यकारी निर्माताओं में से एक हैं। यह शो 7 नवंबर को प्रीमियर के लिए तैयार है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed