{"_id":"617684b2740ec07da6619995","slug":"aryan-case-shah-rukh-khan-s-fans-stand-outside-mannat-everone-eyes-on-tuesday-s-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Case: ‘मन्नत’ के बाहर शाहरुख के शुभचिंतकों का मेला, मंगलवार के फैसले पर टिकी सबकी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Case: ‘मन्नत’ के बाहर शाहरुख के शुभचिंतकों का मेला, मंगलवार के फैसले पर टिकी सबकी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म नगरी मुंबई में बांद्रा के समुद्री छोर पर बने शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ के आसपास फिर उनके प्रशंसकों की हलचल बढ़ने लगी है। रविवार को तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद शाहरुख के लिए फिल्म जगत में भी काफी हमदर्दी देखी जा रही है। 2 अक्तूबर को शाहरुख के बेटे आर्यन खान के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की निगरानी में किस किसने बातचीत की और किस किस ने उसे अपने फोन से दूसरों से बातें कराई, इसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। आर्यन की जमानत याचिका पर मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। शाहरुख खान के करीबी बताते हैं कि उनकी मदद के लिए देश और दुनिया भर से लगातार फोन और संदेश आ रहे हैं। लेकिन, शाहरुख ये लड़ाई अकेले लड़ना चाहते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है कि इस लड़ाई में किसी और को शामिल होने की जरूरत नहीं है। उन्हें कानून पर भरोसा है और वह इस पूरे मामले को कानूनी तरीके से ही अंजाम तक ले जाना चाहते हैं।
2 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई फिल्म नगरी में ये बात आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही सबको पता है कि इस पूरे मामले की असली कड़ी कहां से जुड़ती है। आर्यन खान की निगरानी, उसे क्रूज शिप तक लाना और क्रूज शिप पर पहुंचने के बाद उसका अपने दोस्तों से घुलना मिलना, इस सबकी पल पल की खबर निजी जासूसों के जरिये एनसीबी तक पहुंचते रहने का मामला भी स्पष्ट हो चुका है। बस कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है तो वह ये कि एनसीबी की हिरासत में रहने के दौरान इस मामले में हुए पंचनामा के गवाहों को आर्यन खान से बातें करने या उसे अपने फोन से दूसरों से बातें कराने की अनुमति किसने दी? रविवार को के पी गोसावी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें उसे आर्यन खान को अपने फोन से बातें कराते देखा जा सकता है। गोसावी अब गायब है। महाराष्ट्र पुलिस भी उसे नहीं तलाश पा रही है।
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने रविवार को अपना हलफनामा जाहिर करके जो धमाका किया, उसकी आंच दिल्ली तक पहुंच चुकी है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को दिल्ली तलब किया गया है। दिल्ली से एक टीम उन पर लगे आरोपों की जांच करने मुंबई पहुंच रही है। समीर वानखेड़े को मुंबई फिल्म जगत में अरसे से एक ऐसे अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है, जिस पर ग्लैमर का कोई असर नहीं होता। मुंबई हवाई अड्डे पर अपनी तैनाती के दौरान फिल्मी सितारों को जांच के लिए रोकने के लिए अक्सर सुर्खियों में रहे समीर को सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले के दौरान सामने आए नशीले पदार्थों के कारोबार की जांच करने के लिए काफी चर्चा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
समीर वानखेड़े की हिंदी फिल्म जगत में काफी धमक रही है। उनकी दूसरी पत्नी क्रांति रेडेकर भी अभिनेत्री रह चुकी हैं। समीर वानखेड़े के अपनी पहचान छुपाकर आईआरएस बनने का जो आरोप महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को लगाया है, उसकी हलचल मुंबई फिल्म जगत में सबसे ज्यादा है। इससे पहले प्रभाकर के हलफनामे में शाहरुख खान से वसूली करने की कोशिश की जो बात कही गई है, उससे भी ये पूरा मामला एनसीबी के लिए ‘सेल्फगोल’ जैसा होता दिख रहा है। गौरतलब है कि एनसीबी ने जब दीपिका पादुकोण को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, उसी दौरान हिंदी फिल्म जगत के कुछ दिग्गजों ने देश के कुछ नामी वकीलों से इस मामले में पैरवी कराने का मन बनाया था लेकिन तब दीपिका ने अपनी लड़ाई खुद लड़ने की दुहाई देकर पूरे मामले को ज्यादा तूल नहीं लेने दिया था। अब शाहरुख खान भी वही तरीका अपना रहे हैं। वह बेचैन हैं। परेशान हैं और अपनी फिल्मों की शूटिंग भी रोक चुके हैं। लेकिन, उनके करीबी बताते हैं कि वह हार मानने वालों में से नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक इन दिनों समीर वानखेड़े पर लगातार हमले कर रहे हैं। उनके दामाद समीर खान को भी एनसीबी ने ड्रग्स मामले में साल की शुरूआत में गिरफ्तार किया था। लेकिन, शाहरुख खान ने तमाम राजनीतिक नेताओं से करीबी रिश्ते होने के बावजूद किसी भी राजनीतिक मदद से अब तक इंकार ही किया है। वह इस मसले को किसी भी सूरत में राजनीतिक रंग देने के हक में नहीं हैं। अपने वकीलों से लंबे मशविरे के बाद उन्होंने कानूनी ढंग से ही ये लड़ाई लड़ने का फैसला किया है और अब तक अपने इसी फैसले पर कायम हैं। मंगलवार को आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है और अदालत के फैसले का जितना इंतजार शाहरुख खान को है, उतना ही तमाम उन लोगों को भी है जो इस पूरे मामले में शुरू से दिलचस्पी बनाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।