फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Bribery Case: आर्यन खान ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ीं, सीबीआई कल करेगी पूछताछ

Wed, 17 May 2023 10:29 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 17 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan bribery case CBI summons former NCB officer Sameer Wankhede tomorrow Read here
आर्यन खान, समीर वानखेड़े - फोटो : Social media
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को समन जारी किया है। वानखेड़े को 18 मई यानी गुरुवार को मुंबई में एजेंसी के सामने पेश होने का आदेश दिया है। हाल ही में सीबीआई ने वानखेड़े के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का केस भी दर्ज किया गया। सीबीआई का कहना है कि यह केस 18 करोड़ रुपए के सौदे के बाद बंद हुआ था।

 
Aryan Khan bribery case CBI summons former NCB officer Sameer Wankhede tomorrow Read here
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
सीबीआई की एफआईआर कॉपी में कहा गया है कि अरबाज मर्चेंट ने एनसीबी के सामने चरस रखने की बात कबूल की थी, लेकिन उसे जाने दिया गया। अरबाज मर्चेंट को कथित तौर पर चरस की आपूर्ति करने वाले सिद्धार्थ शाह को भी रिहा कर दिया गया था। दोनों के बीच आपत्तिजनक चैट को नजरअंदाज किया गया था। आरोपियों को एक निजी वाहन में लाया गया था। निजी वाहन केपी गोसावी (स्वतंत्र गवाह) का थी। गोसावी को एनसीबी कर्मचारी के तौर पर जाहिर किया गया था। गोसावी ने आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपए की उगाही करने की साजिश रची थी। हालांकि 18 करोड़ में सौदा हुआ। इसमें 50 लाख रुपए एडवांस के तौर पर लिए गए थे।

 
Aryan Khan bribery case CBI summons former NCB officer Sameer Wankhede tomorrow Read here
समीर वानखेड़े-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
संघीय एजेंसी ने कहा कि आरोपियों को एक निजी वाहन में लाया गया था। निजी वाहन केपी गोसावी का था। यह आरोपी को यह दिखाने के लिए किया गया था कि गोसावी एनसीबी का कर्मचारी था, हालांकि वह नहीं था। सीबीआई ने दावा किया कि गोसावी को नियमों के खिलाफ आरोपियों के करीब जाने दिया गया। 25 करोड़ रंगदारी मांगने का प्रयास किया गया, लेकिन सौदा 18 करोड़ रुपये में तय हुआ। इसमें से 50 लाख रुपए एडवांस दे दिए गए। जांच एजेंसी ने कहा कि वानखेड़े की संपत्ति उनकी आय से कहीं अधिक है। वह विदेश यात्राओं के खर्च का भी ब्योरा नहीं दे पा रहे हैं। समीर एक प्राइवेट फर्म के साथ मिलकर घड़ियां बेचने का कारोबार कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan bribery case CBI summons former NCB officer Sameer Wankhede tomorrow Read here
आर्यन खान और समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ड्रगसन-क्रूज मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की। वानखेड़े ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें देशभक्त होने की सजा दी जा रही है। वानखेड़े का बयान इसके जवाब में आया है। सीबीआई ने शुक्रवार को उनके आवास और अन्य परिसरों पर छापेमारी की।
 
विज्ञापन
Aryan Khan bribery case CBI summons former NCB officer Sameer Wankhede tomorrow Read here
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने शुक्रवार को उनके खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले के बाद देश भर में 29 स्थानों पर छापेमारी की तीन अन्य आर्यन खान ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले से जुड़े हैं। बता दें कि वानखेड़े ने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और कथित ड्रग मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- Sanya Malhotra: तीन साल में चार फिल्में ओटीटी पर, सिनेमाघरों में पहुंची इकलौती फिल्म का हुआ इतना बुरा हाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed