फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Arrested: एनसीबी की पकड़ में आते ही घुटनों पर आया आर्यन खान, एनसीबी अधिकारियों के सामने देर तक गिड़गिड़ाया

Sun, 03 Oct 2021 06:09 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan came to his knees as soon as NCB caught pleaded for a long time in front of NCB officials
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

यहां से गोवा के सफर पर निकले कोर्डेलिया क्रूज शिप पर शनिवार की देर रात चल रही रेव पार्टी में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के  बेटे आर्यन समेत सात अन्य लोगों को नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करते समय जब रंगे हाथ पकड़ा गया तो आर्यन खान ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों पर रौब गालिब करने की खूब कोशिश की। आर्यन ने हिरासत में लिए जाने को लेकर भी खूब प्रतिरोध किया लेकिन बीच समंदर जब एनसीबी के अधिकारियो ने अपना असली रूप दिखाया और क्रूज शिप को वापस मुंबई तट पर ले चलने का आदेश दिया तो आर्यन के चेहरे का रंग फीका पड़ गया। सूत्रों के मुताबिक आर्यन को जैसे ही बताया गया कि उसे हिरासत में लिया जा रहा है तो वह तुरंत घुटनों पर आ गया। उसने खुद को छोड़े जाने की विनती करते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने का बार बार वादा किया।

Aryan Khan came to his knees as soon as NCB caught pleaded for a long time in front of NCB officials
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद और मुंबई में कोरोना नियमों में ढील दिए जाने के तुरंत बाद से कोर्डेलिया क्रूज शिप पर मुंबई-गोवा-मुंबई सैर की बुकिंग धड़ल्ले से चल रही है। ऐसी ही एक पार्टी की 13 व 14 नवंबर की बुकिंग अब भी चल रही है। इस क्रूज शिप की शनिवार की बुकिंग एक निजी एजेंसी ने शनिवार और रविवार के लिए की थी और इसकी न्यूनतम टिकट 80 हजार रुपये रखी गई थी। क्रूज के रवाना होने के समय भी मुंबई में काफी अफरातफरी रही क्योंकि कथित रूप से टिकट बुकिंग सर्वर बंद हो जाने के चलते इस सफर के लिए दूसरे राज्यों से पहुंचे तमाम यात्री इस पर सवार भी नहीं हो पाए थे। क्रूज शिप की टिकटें क्षमता से अधिक बेचे जाने की जानकारी भी सामने आई है।


Aryan Khan came to his knees as soon as NCB caught pleaded for a long time in front of NCB officials
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि इस रेव पार्टी की भनक विभाग को पहले ही लग चुकी थी और विभाग के करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसके लिए अपनी टिकटें काफी पहले बुक करा ली थीं। ये सभी लोग शनिवार की रात इस क्रूज शिप में सवार हुए। जैसे ही ये क्रूज शिप गहरे पानी में पहुंचा, शिप पर सवार लोगों ने पार्टी शुरू कर दी। अधिकारियों ने इन मुसाफिरों पर नजर रखी और जैसी ही इन्होंने नशीले पदार्थों का सेवन शुरू किया, इन्हें हिरासत में ले लिया गया। एनसीबी ने पार्टी प्रबंधन को इसके बाद अपना परिचय दिया और शिप को वापस मुंबई बंदरगाह ले चलने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan came to his knees as soon as NCB caught pleaded for a long time in front of NCB officials
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक आर्यन खान को जैसे ही शिप पर हिरासत में लिया गया, वह अपनी अकड़ दिखाने से बाज नहीं आया। उसने अपने पास मौजूद नशीली सामग्री भी फेंक दी और खुद को पाक साफ बताने लगा। इसके बाद एनसीबी अधिकारियों ने उसकी अच्छे से खबर ली और उसे बताया कि वह हिरासत में है। शिप वापस मुंबई जा रहा है और वहां पहुंचकर उसका मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद आर्यन खान के चेहरे का रंग उतर गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि एनसीबी अधिकारियों के अपनी पहचान उजागर करने और शिप के वापस मुंबई की तरह मुड़ते ही आर्यन खान घुटनों पर आ गया। उसने खुद को बेकसूर बताते हुए छोड़ देने की गुजारिश की और आगे से ऐसी हरकत न करने का भरोसा भी दिलाने की कोशिशें की। मुंबई पहुंचने के बाद आर्यन खान और सात अन्य लोगों मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इस्मीत सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपडा और अरबाज मर्चेंट के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया। रविवार शाम को मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मेडिकल जे जे अस्पताल में कराया गया।

 

विज्ञापन
Aryan Khan came to his knees as soon as NCB caught pleaded for a long time in front of NCB officials
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

उधर, कोर्डेलिया क्रूज शिप चलाने वाली कंपनी वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लि. कंपनी के सीईओ जरगेन बेलॉम ने इस मामले में कंपनी का हाथ होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि शनिवार की रात उनका जहाज दिल्ली की एक कंपनी ने निजी समारोह के लिए बुक किया था और जिस समय इस पर एनसीबी की रेड हुई उस समय यह एक चार्टर्ड जहाज की तरह गोवा के रास्ते पर था। उन्होंने इस मामले में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस बीच जानकारी ये भी मिली है कि इसी शिप की मुंबई-गोवा-मुंबई के लिए 13 व 14 नवंबर को एक और पार्टी बुक है। इसे इंडिया का बिगेस्ट क्रूज फेस्टिवल नाम दिया गया है। इस पार्टी की बुकिंग रविवार तक जारी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed