फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drugs Case: क्रिप्टो करेंसी के जरिए खरीदा गया था क्रूज पर ड्रग्स, एनसीबी करेगी आर्यन खान से इस एंगल पर पूछताछ

Tue, 05 Oct 2021 09:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Oct 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: NCB suspects drugs were bought using cryptocurrency
आर्यन खान - फोटो : Social Media

ड्रग्स केस में आर्यन खान को सात अक्तूबर तक की एनसीबी हिरासत मिली है। उनकी जमानत के लिए शाहरुख खान ने  मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे को केस दिया लेकिन उनकी सभी दलीलें नाकाम साबित हुई। एनसीबी ने इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एनसीबी ने कहा है कि इनके फोन से ऐसी तस्वीरें और चैट्स मिली हैं, जो इशारा करती हैं कि ड्रग्स का यह रैकेट इंटरनैशनल मार्केट से जुड़ा हुआ है।



इतना ही नहीं जांच एजेंसी को यह भी संदेह है कि क्रूज पर जो ड्रग्स आया था, वह क्रिप्टो करेंसी के जरिए से खरीदा गया था। आर्यन खान समेत सभी लोगों से एनसीबी इस एंगल पर भी पूछताछ करेगी।
 

Aryan Khan Drug Case: NCB suspects drugs were bought using cryptocurrency
मुनमुन धमेचा - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी को मिली जानकारी के मुताबिक क्रूज में कुछ लोगों ने नशा करने के बाद हंगामा भी किया और इसकी वजह से जहाज की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा। पहले छापेमारी में जांच एजेंसी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया था। दूसरे राउंड में भी आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।


Aryan Khan Drug Case: NCB suspects drugs were bought using cryptocurrency
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट में सतीश मानशिंदे ने दलील दी कि 'वॉट्सएप चैट यह साबित नहीं करता है कि आर्यन ने ड्रग्स ली। यदि कोई ऐसी चैट है जिनमें ड्रग्स को लेकर बात हो रही है, तो इसका यह मतलब नहीं है कि आर्यन नशीली दवाओं की तस्करी करते हैं। आर्यन के पास से कोई ड्रग बरामद नहीं हुई है। उनके पास क्रूज की टिकट भी नहीं थी। आर्यन चाहें तो पूरी शिप खरीद सकते हैं। ये मामला जहाज में ड्रग्स बेचने का है ही नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: NCB suspects drugs were bought using cryptocurrency
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान पर NDPC 8 C, 20 B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इन्हीं के तहत आर्यन की गिरफ्तारी हुई है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि आर्यन ने माना है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था। आर्यन खान के पास से 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस और MDMA की 22 गोलियां मिली हैं। जिसकी कीमत 133,000 रुपये बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: NCB suspects drugs were bought using cryptocurrency
कॉर्डेलिया क्रूज - फोटो : irctctourism.com

ऐसे हुआ एक्शन
एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े टिप के आधार पर 2 अक्तूबर की रात क्रूज पर पहुंचे थे। यहां उनके साथ एनसीबी के और भी कई अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने आम यात्री बनकर शिप का टिकट लिया था। जैसे ही क्रूज मुंबई से गोवा के लिए रवाना होने लगी ड्रग्स वाली हाईप्रोफाइल पार्टी का आजोजन शुरू हो गया। एनसीबी के अधिकारियों ने यात्रियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए कुछ देर इंतजार किया, जैसे ही आर्यन खान समेत बाकी हाईप्रोफाइल लोगों ने पार्टी शुरू की, उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed