सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drug Case: बेटे की याद में रात-रात भर जाग रहे हैं शाहरुख-गौरी, भूख-प्यास सब गायब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 12 Oct 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Shah Rukh Khan-Gauri sleepless after son Aryan Khan’s arrest
शाहरुख खान और गौरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख और गौरी बेहद परेशान हैं। जेल में दिन काट रहे बेटे के दर्द को देखकर दोनों ही असहाय महसूस कर रहे हैं। तमाम कानूनी प्रयासों के बाद भी बेटे आर्यन खान के जेल से बाहर न आने के बाद शाहरुख खान और गौरी बेहद परेशान हैं। वह बाहर से तो स्ट्रॉन्ग दिख रहे हैं, लेकिन अंदर से पूरी तरह टूट चुके हैं। जिसके कारण शाहरुख और गौरी को न के बराबर ही नींद आ रही है। हाल में ही गौरी खान के जन्मदिन पर उन्हें कोर्ट के बाहर नम आंखों के साथ देखा गया था। गौरी को उम्मीद थी कि उनके बेटे को बेल मिल जाएगी। लेकिन इसके विपरीत कोर्ट ने आर्यन को जेल की हवा खाने के लिए भेज दिया। यहां तक की आर्यन खान भी कोर्ट के फैसले के बाद भावुक दिखे थे। वह एनसीबी दफ्तर में अपने पिता शाहरुख खान से बात करते हुए फूट फूटकर रोने लगे। इस बात ने शाहरुख को पूरी तरह से तोड़ दिया।

Trending Videos
Aryan Khan Drug Case: Shah Rukh Khan-Gauri sleepless after son Aryan Khan’s arrest
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : instagram/gauri_khan8

दोनों ने छोड़ दिया खाना पीना
शाहरुख और गौरी की सिर्फ नींद ही गायब नहीं, बल्कि बेटे की याद में दोनों की भूख प्यास भी मर गई है। दरअसल, कोर्ट ने सख्त आदेश देते हुए कहा था कि आरोपियों को दूसरे आरोपियों की तरह ही रखा जाएगा। बिना इजाजत उन्हें बाहर का खाना नहीं मिलेगा। वह जेल का खाना ही खाएंगे। इतना ही नहीं सभी आरोपियों को सुबह 6 बजे उठना होगा। आर्यन को इस हालत में देख पाना शाहरुख-गौरी के लिए बेहद मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Shah Rukh Khan-Gauri sleepless after son Aryan Khan’s arrest
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं लगा था मामला इतना लंबा चलेगा
रिपॉर्ट्स के अनुसार शाहरुख गौरी को नहीं लगा था कि ये मामला इतना लंबा चलेगा। आर्यन की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही आई शाहरुख ने तुरंत देश के बेस्ट लीगल एक्सपर्ट्स से इस मामले पर सलाह ली थी। जिसके बाद सतीश मानेशिंदे ने इस केस को अपने हाथों में लिया था। सतीश ने 'शाहरुख को आश्वासन दिलाया कि आर्यन को जल्द रिहा करवा देंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। कोर्ट ने आर्यन की जमानत अर्जी को खारिज कर दी जिससे शाहरुख को बड़ा झटका लगा।

Aryan Khan Drug Case: Shah Rukh Khan-Gauri sleepless after son Aryan Khan’s arrest
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेटे की सेहत की है चिंता
रिपॉर्ट्स के अनुसार गौरी और शाहरुख दिनभर में कई बार कॉल करके एनसीबी से अपने बेटे के स्वास्थ्य के बारे में पूछते हैं। शाहरुख को एजेंसी आर्यन से जुड़ी जानकारी मुहैया करा रही है। साथ ही आर्यन के परिवार ने उसके कपड़े और घर का बना खाना देने की रिक्वेस्ट भी की गई थी।

विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Shah Rukh Khan-Gauri sleepless after son Aryan Khan’s arrest
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

4 साल से ले रहे थे ड्रग्स
इस केस में एनसीबी ने अब तक केस में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने कोर्ट में बयान दिया है कि आर्यन खान ने खुद कबूल किया है उन्होंने पार्टी में चरस का सेवन किया था। आर्यन खान ने यह भी कबूल किया है कि वह 4 साल से चरस लेते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed