{"_id":"6170e6090b8e0879632a784b","slug":"aryan-khan-drug-case-shah-rukh-khan-reaches-mumbai-arthur-road-jail-to-meet-son-aryan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drug Case: पहली बार जेल में बेटे से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, मीडिया से बात करने से किया परहेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drug Case: पहली बार जेल में बेटे से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, मीडिया से बात करने से किया परहेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : ANI
Link Copied
ड्रग्स क्रूज शिप मामले में जेल में बंद बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) मुंबई के आर्थर रोड जेल मिलने पहुंचे। कई दिनों से जेल में बंद बेटे से पहली बार शाहरुख मिलने पहुंचे। बेटे से मिलकर शाहरुख खान ने 15 मिनट तक बात की, जेल से बाहर आते हुए किंग खान ने मीडिया से बात करने से परहेज किया। बुधवार को सेशन कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई थी।
आर्यन खान केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लगातार जमानत का विरोध कर रहा है। NCB की सभी दलीलें मुख्य रूप से वॉट्सऐप चैट पर आधारित हैं। अब आर्यन की जमानत के लिए उसके वकील ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
Trending Videos
2 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। इतने दिनों से जेल में बंद आर्यन से पहली बार शाहरुख खान ने मुलाकात की है। अब तक शाहरुख की मैनेजर ही आर्यन का हाल चाल लेने जेल आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के पास अपने बेटे को जमानत दिलाने के लिए सात दिन का समय है। क्योंकि कोर्ट में जल्द ही दीवाली की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में आर्यन खान के वकीलों की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द आर्यन की रिहाई की कोशिश करें।
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी
ऑर्थर रोड जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन खान समेत सभी आरोपियों को आज हाईकोर्ट नहीं ले जाया जाएगा बल्कि सभी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट रूम में पेश किया जाएगा। बुधवार को आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने के बाद सतीश मानशिंदे ने हाई कोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट सहित अन्य आरोपियों को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल के बैरक नंबर एक में रखा गया था। हालांकि बाद में आर्यन को अलग सेल में शिफ्ट कर दिया गया। जेल में आर्यन और अन्य लोगों की ड्रग्स से उबरने को लेकर काउंसलिंग भी की गई थी। जेल में काउंसलिंग के दौरान आर्यन खान ने कहा था कि वह आगे से ऐसा कोई भी काम नहीं करेगा, जिससे वह गलत वजह से चर्चा में आए। वह गरीबों की मदद के लिए भी काम करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।