{"_id":"6163052a8ebc3e9bb07ac113","slug":"aryan-khan-drugs-case-kangana-ranaut-targeted-shahrukh-khan-said-jackie-chan-had-apologized-for-his-sons-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drugs Case: कंगना रणौत ने जैकी चेन के बहाने शाहरुख खान पर साधा निशाना, कहा- बेटे की गिरफ्तारी पर जैकी चेन ने मांगी थी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drugs Case: कंगना रणौत ने जैकी चेन के बहाने शाहरुख खान पर साधा निशाना, कहा- बेटे की गिरफ्तारी पर जैकी चेन ने मांगी थी माफी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने हाल ही में आर्यन खान मामले पर टिप्पणी करते हुए अभिनेता शाहरुख खान पर निशाना साधा है। अभिनेत्री शुरू से ही इस मामले अपनी बेबाक कमेंट्स के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच अब उन्होंने एक बार फिर इस पर अपनी टिप्पणी की है। कंगना ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की, जिसमें जैकी चैन अपने बेटे की गिरफ्तारी के बाद माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
पोस्ट की गई इस तस्वीर में एक तरफ जैकी चैन और उनके बेटे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे को पुलिस ले जाती दिखाई दे रही है। कंगना ने जिस फोटो को शेयर किया उसमें लिखा था कि "जैकी चैन ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगी जब उनके बेटे को साल 2014 में ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था। जैकी ने कहा था कि, 'मुझे बेटे की हरकत पर शर्म आती है, यह मेरी नाकामी है और मैं उसकी रक्षा के लिए हस्तक्षेप नहीं करूंगा और इसके बाद उनके बेटे को 6 महीने की जेल हुई।"
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, "बस कह रहीं हूं।" यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले जब ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आर्यन खान को अपना सपोर्ट दिया था, तब उन्होंने एक लंबा नोट लिखते हुए इस पर टिप्पणी की थी।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने लिखा था कि, "अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में आ रहे हैं। हम गलती करते हैं लेकिन इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए। मुझे पता है इससे उसको चीजें समझ आएंगी। मैं पूरी उम्मीद करती हूं कि वह इससे सीखेगा और बेहतर बन सकेगा। जब कोई नाजुक स्थिति में हो तो इस बारे में बात न बनाया जाए क्योंकि वह पहले से ही खराब महसूस कर रहे होते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना,आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आगे लिखा था कि, "ये सही है कि हमें किसी के बारे में बातचीत नहीं करनी चाहिए जब वह परेशानी में हो लेकिन यह अपराधिक है कि हम उसे ये महसूस करवाएं कि जो उसने किया वह गलत नहीं था।"
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
समीर वानखेडे़ के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने 2 अक्तूबर को गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापा मारा था। इस दौरान टीम ने पार्टी में मौजूद शाहरुख खान के बेटे को भी अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अदालत ने आर्यन खान समेत अन्य की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।