नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 2 अक्तूबर को एक क्रूज शिप पर एनसीबी की छापेमारी के बाद आर्यन खान को गिरफ्तारी किया गया था। मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत ने बीते गुरुवार को ही आर्यन और बाकी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया था। हालांकि, कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने मामले सुनवाई करते हुए शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज कर दी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद फिलहाल आर्यन को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। लेकिन, आर्यन पहले ऐसे सेलेब्रिटी नहीं है, जिसे इस जेल की हवा खानी पड़ी हो। आइए जानते हैं आर्यन से पहले किन-किन कलाकारो ने आर्थर रोड जेल में गुजारे दिन-
बॉलीवुड: आर्यन खान से पहले इन सेलेब्स ने 'आर्थर रोड जेल' में गुजारे दिन, कोई बम धमाकों तो कोई बलात्कार के आरोप में गया जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त
बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी संजय दत्त ने भी साल 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में आर्थर रोड जेल में अपने दिन गुजारे थे। अभिनेता को यहां हाई-सिक्यूरिटी ब्लॉक में रखा गया था। इसके बाद उन्हें पुणे की येरवडा जेल भेज दिया गया था।
सलमान खान
साल 2015 में मुंबई सेशन कोर्ट ने 2002 में हुए हिट-एंड-रन मामले में सलमान खान को दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ही अभिनेता को सरेंडर करना पड़ा था। इसके बाद सलमान को पहले आर्थर रोड जेल ले जाया गया था।
शाइनी आहूजा
बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा को अपनी 19 वर्षीय घरेलू नौकरानी के साथ बलात्कार और धमकी देने के आरोप में जून 2009 में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जमानत मिलने से तक वह आर्थर रोड जेल में बंद थे।
सूरज पंचोली
साल 2013 में जिया खान के निधन के बाद आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर जिया की मां राबिया ने आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज को भी जमानत तक करीब तीन हफ्ते इसी जेल के हाई-सिक्यूरिटी ब्लॉक में रखा गया था।