फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: मौनी रॉय ने बताया क्यों अगले जन्म में ‘सुअर' और 'सांप’बनते हैं इंसान? फैंस को दिया गीता का ज्ञान

Sun, 10 Oct 2021 08:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 10 Oct 2021 08:08 PM IST
सार

अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने फैंस को गीता ज्ञान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्रीमद्भागवत गीता के कई पन्ने साझा किये हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया है कि क्यों आखिर इंसान अगले जन्म में सुअर और सांप बनते हैं।

विज्ञापन
mouni roy gave gita knowledge to her fans told when human rebirth as pigs and snakes
मौनी रॉय - फोटो : Instagram/imouniroy

अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने फैंस को गीता ज्ञान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्रीमद्भागवत गीता के कई पन्ने साझा किये हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया है कि क्यों आखिर इंसान अगले जन्म में सुअर और सांप बनते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है,  चैप्टर 8 (भक्ति योग) में प्रेम और समर्पण के बारे में बताया गया है। चैप्टर 8.5 और 8.6 मेरे दिल के ज्यादा करीब हैं। जिनमें बताया गया है कि हम मृत्यु के वक्त जैसा सोचते हैं, वैसा ही हमें मिलता है। हम अगले जन्म में वो ही बनते हैं। अगर हमने मृत्यु के वक्त खाने के बारे में सोचा, तो अगले जन्म में सुअर बनेंगे। जो पैसों के बारे में सोचते हैं, वे लोग अगले जन्म में सांप बनते हैं।


 

mouni roy gave gita knowledge to her fans told when human rebirth as pigs and snakes
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने लिखा, अजामिल की कथा के अलावा और भी बहुत कुछ है। इसलिए पूरी जिंदगी भक्ति और प्रेम की राह पर बिताएं, ताकि आध्यात्मिकता हमारे दिल, दिमाग और आत्मा में रच-बस जाए। अगर हम प्रभु चरणों में स्थान न पा सके, तो जीवन का क्या सार होगा। 

mouni roy gave gita knowledge to her fans told when human rebirth as pigs and snakes
मौनी रॉय - फोटो : Instagram/imouniroy
उन्होंने अपने फैंस से कहा कि मुमकिन हो तो गीता के इन पन्नों को जरूर पढ़ना। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मेरी समझ में कुछ गलत हो, तो माफ करें। मैं सिर्फ वह शेयर करना चाहती हूं, जो मैंने प्रेम से जाना और सीखा है। हरे कृष्णा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy gave gita knowledge to her fans told when human rebirth as pigs and snakes
मौनी रॉय - फोटो : instagram

मौनी रॉय की इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट कर रहे हैं। उनकी इस खूबसूरत पोस्ट पर फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

विज्ञापन
mouni roy gave gita knowledge to her fans told when human rebirth as pigs and snakes
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

मौनी रॉय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने साड़ी में अपनी एक नई फोटो शेयर की है, जिसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और उनके फैंस काफी प्यार बरसा रहे हैं। मौनी रॉय टीवी की 'नागिन' बनकर घर-घर मशहूर हुईं हैं। वह 36 साल की हैं और उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed