{"_id":"5853ac5a4f1c1b676f64c99a","slug":"aryan-khan-goes-missing-from-social-media-due-to-dad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के बेटे ने क्यों डिलीट किया अपना सोशल अकाउंट ? कहीं शाहरुख तो वजह नहीं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख के बेटे ने क्यों डिलीट किया अपना सोशल अकाउंट ? कहीं शाहरुख तो वजह नहीं?
Fri, 16 Dec 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान के बेटे आर्यन वैसे तो ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर ही थे लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव दिखे। धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता सोशल मीडिया पर काफी बढ गई और सुपरस्टार डैड की तरह ही आर्यन के भी खूब फैंस बन गए। लेकिन अब आर्यन अचानक ही सोशल मीडिया से गायब हो गए हैं।
आर्यन ने क्यों डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ? कहीं शाहरुख तो वजह नहीं ?
2 of 5
आर्यन ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है और इसके बाद उनके कुछ फैन पेज भी डिलीट कर दिए गए हैं। अचानक ही आर्यन ने ऐसा क्यों किया ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। लेकिन खबरें हैं कि इसमें उनके पिता शाहरुख खान का हाथ है।
आर्यन ने क्यों डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ? कहीं शाहरुख तो वजह नहीं ?
3 of 5
स्टारडस्ट के मुताबिक, इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि शाहरुख नहीं चाहते कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा रहें, उनकी निजी जिंदगी सभी के सामने आए और इसीलिए उन्होंने आर्यन से सोशल मीडिया से दूर रहने को कहा है। अब ये खबर कहां तक सच है ये तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया से आर्यन की दूरी काफी सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन ने क्यों डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ? कहीं शाहरुख तो वजह नहीं ?
4 of 5
आर्यन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। कई बार अपनी महिला मित्रों के साथ भी उन्होंने तस्वीरें साझा की जिनकी वजह से वो काफी सुर्खियों में भी आए।
वैसे शाहरुख अपने परिवार और उनकी निजता को लेकर काफी गंभीर रहते हैं यही वजह है कि अपनी चकाचौंध वाली दुनिया से उन्होंने अपने तीनों बच्चों को दूर रखा हुआ है।
विज्ञापन
आर्यन ने क्यों डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ? कहीं शाहरुख तो वजह नहीं ?
5 of 5
बता दें कि आर्यन लंदन में पढाई कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। जिस स्कूल में आर्यन पढाई करते हैं उसी में मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी पढती हैं। आर्यन और नव्या काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन कई बार दोनों का साथ में नाम भी जोड़ा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।