फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drugs Case: जेल में रोता रहता है आर्यन, खाना ना खाने और वॉशरूम ना जाने पर जेल स्टॉफ को हुई चिंता

Sat, 23 Oct 2021 01:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 23 Oct 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
Aryan khan is always crying neither eating food nor using washroom jail staff is tensed says reports
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का लाडला आर्यन खान ड्रग्स मामले में इन दिनों ऑर्थर रोड जेल में बंद है। शाहरुख जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह वो आर्यन को जेल से बाहर निकाले लेकिन अभी 30 अक्तूबर तक आर्यन को न्यायिक हिरासत में ही रहना है। शाहरुख के मन्नत  में रहने वाले आर्यन से ना जेल का खाना खाया जा रहा है और ना ही पानी पीया जा रहा है। शाहरुख खान ने बड़ी ही मन्नत से मन्नत खरीदा था जिसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जाती है।



जेल में रोज रो रहा आर्यन

यहां लिविंग रूम, लाइब्रेरी, प्ले एरिया, प्राइवेट बार जैसी कई सुविधाएं हैं। कहते हैं जो मन्नत में आता है वो वहां की खूबसूरती देख मदहोश हो जाता है। ऐसे माहौल में पले बढ़े आर्यन खान के लिए जेल में रहना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। खबरों की मानें तो आर्यन खान जेल के अंदर रोता रहता है और खाना पीना भी नहीं खा रहा है ताकि उसे वॉशरुम ना जाना पड़े।

Aryan khan is always crying neither eating food nor using washroom jail staff is tensed says reports
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

जेल में बंद आर्यन खान को लेकर हर छोटी छोटी डिटेल रोज सामने आ रही है। जेल के अंदर रह रहे कैदियों में से किसी ने बताया कि आर्यन रोज रोता है। ये भी खबर है कि आर्यन के कुछ ना खाने पीने और वॉशरूम ना जाने को लेकर स्टॉफ उसके हेल्थ और हाईजीन को लेकर परेशान है। ये भी बताया गया कि आर्यन को जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा है और वो बिस्कुट से पेट भर रहा है।

Aryan khan is always crying neither eating food nor using washroom jail staff is tensed says reports
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी बताया जा चुका है कि आर्यन खान को स्टार किड होने के नाते कोई भी खास सुविधा नहीं दी गई है। आर्यन को जेल के अंदर वही नियम कानून फॉलो करना पड़ रहा है जो अन्य कैदियों के लिए बनाए गए हैं। उसे भी दूसरे कैदियों की तरह ही खाना परोसा जा रहा है लेकिन आर्यन खा नहीं रहा। हालांकि अगर वो कैंटीन से कुछ खाना चाहता है तो पसों से वो खरीद सकता है जिसके लिए घरवाले 4500 का मनी ऑर्डर भेज सकते हैं। हाल ही में शाहरुख ने उन्हें 4500 रुपये भेजे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan khan is always crying neither eating food nor using washroom jail staff is tensed says reports
शाहरुख खान - फोटो : ANI

गुरुवार यानी 21 अक्तूबर को शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे। यहां पर शाहरुख खान को देकर मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया था। इस पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी थी। सितारों के साथ साथ फैंस का भी कहना था कि शाहरुख को इस तरह घेर लेना अच्छी बात नहीं है। 

विज्ञापन
Aryan khan is always crying neither eating food nor using washroom jail staff is tensed says reports
आर्यन खान - फोटो : PTI

गुरुवार को शाहरुख खान के घर मन्नत पर एनसीबी के आधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने शाहरुख खान के घर की तलाशी ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान के घर एनसीबी के अधिकारी नोटिस देने गए थे। इस नोटिस में लिखा है कि अगर आर्यन खान के पास किसी भी प्रकार का और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, तो उसे एनसीबी को सौंप दें। शाहरुख के घर एनसीबी के अधिकारी वीवी सिंह गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed