फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan: काउंसलिंग से मेडिकल चेकअप तक, जेल से रिहा होने के बाद ऐसे आर्यन का ख्याल रख रहे शाहरुख-गौरी

Mon, 01 Nov 2021 10:42 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Nov 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
Aryan khan relesed from jail medical checkup to counselling shahrukh and gauri taking care of their son
आर्यन खान, गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्रूज ड्रग्स मामले में करीब एक महीने का समय जेल में बिताने के बाद आर्यन खान की घर वापसी हो चुकी है। आर्यन को क्रूज ड्रग्स छापेमारी के दौरान एनसीबी द्वारा हिरासत में लिया गया था और आठ अक्तूबर से उसे आर्थर रोड जेल में भेज दिया गया था। इस दौरान आर्यन से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर सामने आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख और गौरी आर्यन के घर लौटने से बेहद खुश हैं लेकिन उन्हें उसकी सेहत की चिंता भी है। ऐसे में आर्यन का कई बार हेल्थ चेकअप किया जाएगा।



आर्यन का ऐसे ख्याल रख रहे शाहरुख-गौरी

जेल में रहने के दौरान ऐसी खबरें आई थी कि आर्यन ढंग से खाना नहीं खा रहा था ऐसे में आर्यन के खून की जांच करवाने के बाद उसे सही डायट दी जाएगी जिससे उसके शरीर की कमी पूरी हो सके। आर्यन के सिर्फ शरीर की नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ का भी ख्याल रखा जा रहा है। शाहरुख और गौरी चाहते हैं कि जल्द से जल्द आर्यन की थैरेपी शुरू हो ताकि उसने जेल में जो कुछ भी महसूस किया वह उससे उबर सके।

Aryan khan relesed from jail medical checkup to counselling shahrukh and gauri taking care of their son
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन को जेल में अलग से कोई सुविधा नहीं मिली थी और उसे भी वही खाना खाना था। इन बातों से शाहरुख और गौरी पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है। दोनों ना चैन से सो पा रहे थे और ना ही खा रहे थे। आर्यन के वकील ने बताया था कि शाहरुख दिन भर कॉफी पर ही रहते थे और लीगल टीम के साथ बैठकर अपने विचार साझा करते थे।

Aryan khan relesed from jail medical checkup to counselling shahrukh and gauri taking care of their son
गौरी खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं गौरी ने भी तय किया था कि जब तक उनका बेटा जेल से लौटकर नहीं आता घर में कोई मिठाई नहीं आएगी। गौरी के जन्मदिन पर आर्यन की जमानत की सुनवाई हुई थी और उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा घर आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गौरी की मायूस होते तस्वीर भी सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan khan relesed from jail medical checkup to counselling shahrukh and gauri taking care of their son
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद गौरी और शाहरुख की 30वीं सालगिरह पर भी आर्यन घर नहीं लौटा तो मन्नत में कोई जश्न नहीं मनाया गया। आर्यन को शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर अगली सुनवाई तक आर्यन को जेल में रहना पड़ता यानि दीवाली के बाद ही उसके केस की सुनवाई होती।

विज्ञापन
Aryan khan relesed from jail medical checkup to counselling shahrukh and gauri taking care of their son
गौरी खान - फोटो : Instagram

वहीं अब आर्यन के घर लौट आने के बाद मन्नत का माहौल फिर से खुशनुमा हो गया है। हालांकि शाहरुख अभी भी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं और अपने जन्मदिन के बाद से वह फिर काम शुरू करेंगे। हालांकि अभी आर्यन को भी घर में ही रखा जा रहा है और उसे किसी पार्टी या सोशल गैदरिंग से दूर ही रखा जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed