फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Case: 'पापा इतने बिजी रहते हैं कि मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है', शाहरुख खान के बेटे आर्यन का एनसीबी के सामने कबूलनामा

Tue, 05 Oct 2021 05:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 05 Oct 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan reveals in NCB interrogation that he meets Papa Shahrukh after taking appointment
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गिरफ्त में हैं। आर्यन रविवार को मुंबई से गोवा जा रहे जहाज मे चल रही रेव पार्टी में मौजूद थे, जहां से उन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। वहीं, अब आर्यन 7 अक्तूबर तक एनसीबी की कस्टडी में हैं। इस दौरान आर्यन के साथ 8 अन्य लोग भी एनसीबी की कस्टडी में हैं और सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि क्रूज पर पार्टी करने के लिए पुलिस से कोई अनुमति नही ली गई थी। इस एंगल पर मुंबई पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।



रिमांड मिलने के बाद से ही एनसीबी आर्यन से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में आर्यन ने खुलासा किया है कि, उन्हें अपने पिता शाहरुख खान से मिलने के लिए भी अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। आर्यन का ये खुलासा वाकई हैरान करने वाला है।

Aryan Khan reveals in NCB interrogation that he meets Papa Shahrukh after taking appointment
आर्यन खान - फोटो : Social Media

आर्यन ने एनसीबी की पूछताछ में कहा है कि, पापा इतने बिजी रहते हैं कि, कई बार मुझे उनसे मिलने के लिए उनकी मैनेजर पूजा से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। इतना ही नहीं, आर्यन ने एनसीबी को ये भी बताया है कि, उन्होंने विदेश से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है। बता दें कि, शाहरुख खान अपने काम में हमेशा फंसे हुए रहते हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे थे लेकिन आर्यन की गिरफ्तारी की वजह से वह शूट पर नहीं जा पा रहे हैं।

Aryan Khan reveals in NCB interrogation that he meets Papa Shahrukh after taking appointment
आर्यन खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

बता दें कि, अब तक एनसीबी ने सिर्फ 11 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इसमें आर्यन खान समेत 8 लोग शामिल हैं। इसके अलावा एनसीबी ने अरबाज मर्चेंट का दोस्त श्रेयस और 1 शक्स जोगेश्वरी से और 1 ओड़िशा से गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने इस पूरे ड्रग मामले में अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धनीजा, विक्रांत छोकर, इश्तीम सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, दो ड्रेग पैडलर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan reveals in NCB interrogation that he meets Papa Shahrukh after taking appointment
aryan khan - फोटो : social media

जानकारी के लिए बता दें कि, आर्यन खान पर NDP 8C, 20B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इन धाराओं के अंदर ड्रग्स का सेवन करना, जानबूझकर ड्रग्स लेना और ड्रग्स खरीदने जैसी बातें आती हैं। 

विज्ञापन
Aryan Khan reveals in NCB interrogation that he meets Papa Shahrukh after taking appointment
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी तरफ बेटी की जमानत के लिए शाहरुख खान ने मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे को केस दिया लेकिन उनकी सभी दलीलें नाकाम साबित हुई। एनसीबी ने इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एनसीबी ने कहा है कि इनके फोन से ऐसी तस्वीरें और चैट्स मिली हैं, जो इशारा करती हैं कि ड्रग्स का यह रैकेट इंटरनैशनल मार्केट से जुड़ा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed