शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही शोबिज की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं, लेकिन वह एक एक्टर के तौर पर नजर नहीं आने वाले हैं। आर्यन ने पहले ही इस बारे में हिंट दिए थे कि वह वेब सीरीज के लिए एक कहानी लिख रहे हैं और जानकारी के मुताबिक कहा गया था कि वह इसे निर्देशित करने की योजना भी बना रहे हैं। वहीं हाल ही में आई एक और रिपोर्ट में शो के नाम का खुलासा हो गया है।
Aryan Khan: आर्यन खान के डायरेक्शन में तैयार होगी वेब सीरीज 'स्टारडम', अनुभवी लेखकों संग शुरू हुआ काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यन की वेब सीरीज का नाम होगा- स्टारडम
बीते साल आर्यन ने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि वह अपने प्रोजेक्ट के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं, लेकिन इससे आगे कोई भी जानकारी नहीं दी थी। रविवार को एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह शो फिल्म उद्योग पर आधारित है और इसका नाम स्टारडम है। एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह एक छह एपिसोड्स की सीरीज होगी, जो कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, लेकिन अभी यह केवल प्रोडक्शन स्टेज पर है।
कई अनुभवी लेखकों संग काम शुरू
जानकारी में कहा गया है कि आर्यन इस प्रोजेक्ट के लिए कई अनुभवी लेखकों के साथ काम कर रहे हैं, जिसमें से एक लियोर रज हैं, जिन्हें हिट इजराइली शो फौदा के लिए जाना जाता है। इस प्रोजेक्ट को लेकर काम पहले ही शुरू हो चुका है। आर्यन इस दौरान फिल्म निर्माण की प्रक्रिया सीखना चाहते हैं। साथ ही वह निर्देशन में उतरने से पहले एक लेखक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।
Nikki Tamboli: निक्की तंबोली का ये है सुकेश चंद्रशेखर कनेक्शन, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिला बड़ा मौका
साल 2017 में रिलीज हुई सीरीज फौदा नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। सीरीज को आलोचकों और दर्शकों की जमकर तारीफ हासिल हुई थी। इसे हाल ही में हिंदी भाषा में भी तैयार किया गया था, जो कि SonyLiv पर स्ट्रीम की गई है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है कि आर्यन खान की स्टारडम में रज की क्या भूमिका है।
शाहरुख खान संग विज्ञापन में किया अभिनय
आर्यन ने हाल ही में अपने क्लोदिंग ब्रांड की लक्जरी स्ट्रीटवियर कलेक्शन लॉन्च की है। नया कलेक्शन रविवार को लॉन्च किया गया है। आर्यन ने संग्रह के लिए विज्ञापन का निर्देशन किया है, जिसमें उनके पिता शाहरुख खान ने भी अभिनय किया है।
Love Again: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर आउट,सैम ह्यूगन संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं देसी गर्ल