{"_id":"63b7b88c95bd7f41a026572a","slug":"as-per-reports-ajay-devgn-maidaan-new-release-date-reveal-know-why-boney-kapoor-postpone-film-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने दस्तक देगी फिल्म!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने दस्तक देगी फिल्म!
नया साल शुरू हो चुका है और लोगों को नई-नई फिल्मों का इंतजार है। हालांकि इस साल अभी तक तो कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं रिलीज हुई है। लेकिन आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच में घमासान देखने को मिलने वाला है। लेकिन साल शुरू होते ही सितारों को फिल्मों को लेकर डर सताने लगा है और फिल्मों की डेट पोस्टपोन होने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी क्रम में अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट को भी पोस्टपोन कर दिया गया है।
2 of 4
मैदान फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन के लिए साल 2022 अच्छा गुजरा है, क्योंकि उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया है। गंगूबाई काठियाड़ी, आरआरआर और दृश्यम 2 सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। अब 2023 में भी वह अपनी कई फिल्में लेकर तैयार हैं। इस साल उनकी भोला, सिंघम 3 और मैदान सहित कुछ फिल्में रिलीज होगी। अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान 1952-1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के गोल्डन ऐरा पर आधारित है।
अब खबर आ रही है कि अजय देवगन ने मैदान की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी में ही और भी कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। यही वजह है कि अजय नहीं चाहते कि उनकी फिल्म बाकी फिल्मों के बीच सैंडविच बने। यहीं वजह है कि उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है। अब अजय देवगन की मैदान 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार मैदान एक अलग जोनर की फिल्म है और रिलीज के साथ ही इसके कलेक्शन में काफी कुछ देखने को मिलेगा। यह तभी संभव हो सकता है जब इसके रिलीज के साथ कोई दूसरी फिल्म ओपनिंग न कर रही हो। इसलिए अजय देवगन ने फिल्म निर्माता से मैदान की रिलीज को मई या जून तक टालने का अनुरोध किया है। इसका कारण यह है कि इन महीनों में हिंदी फिल्मों की रिलीज ज्यादा नहीं होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।