एक वक्त था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन के प्यार के किस्से बॉलीवुड गलियारों में रहा करते थे। दोनों रिलेशनशिप में थे और फिर इन्होंने शादी का फैसला लिया। खिलाड़ी और रवीना की सगाई तक हो गई थी कि अचानक दोनों की राहें जुदा हो गईं। प्यार भरे रिश्ते में कड़वाहट घुल गई और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ गए। वर्षों बाद इनके आपसी रिश्ते अब सुधर चुके हैं। बीते दिनों रवीना टंडन को अक्षय की तारीफ करते सुना गया था। अब खबर है कि दोनों जल्द ही पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं।
Akshay Kumar-Raveena: 19 साल बाद फिर जमेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवीना टंडन और अक्षय कुमार के रिश्ते अब बेहतर हो गए हैं। एक बार एक बातचीत के दौरान रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को बॉलीवुड के सबसे मजबूत स्तंभ में से एक कहा। बेशकर पर्सनल लाइफ में दोनों के मन-मुटाव खत्म हो गए, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में इन्हें दो दशक से अधिक वक्त से साथ में स्क्रीन शेयर करते नहीं देखा गया है।
एक बार फिर अक्षय कुमार और रवीना टंडन को साथ देखने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब एक खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही साथ में पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म 'वेलकम 3' में दोनों साथ काम करने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का टाइटल 'वेलकम टू द जंगल' है, इसमें संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीस जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं।
Bollywood Films: फ्लॉप होने के बाद भी इन फिल्मों को मिली अच्छी रेटिंग, लिस्ट मे शाहरुख-सलमान की मूवीज भी शामिल
हालांकि, इनकी कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि रवीना टंडन ने कुछ महीनों पहले फिल्म 'मोहरा' के टिपटिप बरसा पानी...गाने का जिक्र किया था, इसमें वह अक्षय के अपोजिट थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने मेकर्स से साफ कह दिया था कि इस गाने में उनका कोई किसिंग सीन नहीं होगा।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' पर भी चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इतने कट्स के बाद फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट
एक इंटरव्यू में राइटर शब्बीर बॉक्सवाला ने कहा था कि रवीना इस गाने को करने से थोड़ी घबरा रही थीं। उनका कहना था कि उनके पिता को यह पसंद नहीं आएगा। इस पर निर्देशक राजीव राय ने एक्ट्रेस से कहा कि वह अपने पिता को यह फिल्म न दिखाएं। आखिर, कई शर्तों के साथ रवीना इस गाने को करने को तैयार हुईं।
Rakesh Bedi: हिमाचल में मरते-मरते बचे 'श्रीमान श्रीमती' फेम के यह एक्टर, वीडियो शेयर कर सुनाया डरावना किस्सा