फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2 OTT: जल्द पूरा नहीं होने वाला 'गदर 2' की ओटीटी रिलीज का इंतजार, अभी लगेगा इतना वक्त

Mon, 21 Aug 2023 12:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Aug 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
As per Reports Sunny Deol Ameesha Patel film Gadar 2 not to drop on OTT any time soon
‘गदर 2' में सनी देओल और मनीष वाधवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी देओल की गदर 2 सिनेमाघरों में गदर काट रही है। दर्शक बड़ी संख्या में यह फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। हालांकि, ओटीटी के इस दौर में दर्शकों का एक वर्ग ऐसा भी है जो इस फिल्म की ओटीटी रिलीज के इंतजार में बैठा हुआ है। वहीं, सिनेमाघरों में इस फिल्म को देख चुके दर्शक इसे फिर से ओटीटी पर एंजॉय करने को बेकरार हैं। मगर, उनका यह इंतजार फिलहाल पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

As per Reports Sunny Deol Ameesha Patel film Gadar 2 not to drop on OTT any time soon
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गदर 2' की ओटीटी रिलीज के लिए अभी आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म का कारवां चार सौ करोड़ की ओर बढ़ चला है। दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति उत्साह देखते हुए लग रहा है कि अभी यह सिनेमाघरों में लंबी टिकेगी। 

As per Reports Sunny Deol Ameesha Patel film Gadar 2 not to drop on OTT any time soon
सनी देओल-अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स 'गदर 2' को ओटीटी पर रिलीज करने में अभी कुछ वक्त लेंगे। संभव है कि यह फिल्म दिवाली तक ओटीटी पर रिलीज हो। बता दें कि फिलहाल सनी देओल और अमीषा पटेल से लेकर गदर 2 के सभी सितारे इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 
Salman Khan: सलमान खान ने दी 'तेरे नाम 2' की आहट? अभिनेता के लुक ने किया कयासों का बाजार गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
As per Reports Sunny Deol Ameesha Patel film Gadar 2 not to drop on OTT any time soon
उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों ज्यादातर फिल्में करीब चार सप्ताह बाद ओटीटी पर स्ट्रीम हो जाती हैं, लेकिन 'गदर 2' को किसी भी प्लेटफॉर्म पर आने में दो महीने से अधिक समय लग सकता है। मेकर्स से जब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ओटीटी रिलीज डेट फाइनल करने में उन्हें कम से कम दो महीने लगेंगे।
Ivanka Das: 'हड्डी' के सेट पर इवांका का हुआ था ट्रांसजेंडर्स से झगड़ा, 'घूमर' एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
As per Reports Sunny Deol Ameesha Patel film Gadar 2 not to drop on OTT any time soon
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बता दें कि 'गदर 2'  11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के दसवें दिन यानि दूसरे रविवार को फिल्म ने 41 करोड़ रूपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 377.20 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा भी अहम रोल में हैं।
KKK 13: रोहित शेट्टी के स्टंट शो से हुई इस हसीना की छुट्टी, एलिमिनेशन टास्क की वजह से हुआ पत्ता साफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed