फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy B'day: आशा भोसले की जादुई आवाज के पीछे छिपे हैं कई दर्द भरे किस्से

Thu, 07 Sep 2017 08:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 07 Sep 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
Asha Bhosle: A rare personality of positivity with several personal tragedies
asha bhosle - फोटो : अमर उजाला
जादुई आवाज की मलिका आशा भोसले ने बॉलीवुड के पार्श्वगायन को नई ऊंचाई दी। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए, जो बेहद मशहूर हुए। आशा भोसले के गानों से लोगों में जीने की ललक बढ़ी। वो आज भी बेहद सक्रिय हैं। पर जितने खुशनुमा आशा भोसले के गाने हैं, वैसी उनकी जिंदगी नहीं रही। आशा भोसले की जादुई आवाज के पीछे ढेर सारे संघर्ष और गम भी छिपे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानें, ऐसी ही खास बातें...
Asha Bhosle: A rare personality of positivity with several personal tragedies
asha bhosle
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। अपने 6 दशक से भी लंबे सिंगिंग करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गए। महज 10 साल की उम्र से प्रोफेशनल सिंगर बनी आशा ने हजारों गाने फिल्मों के लिए गाए हैं, तो कई सारे प्राइवेट एलबम के साथ ही सोलो कॉन्सर्ट भी किए हैं। आशा भोसले ने बड़ी मेहनत से अपने करियर को संभाला। इस बात का अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं कि जिसकी बड़ी बहन 'लता मंगेशकर' हो, उसे 'बेहद सुरीली आवाज की मलिका' होने के बावजूद शुरुआत में दूसरी पसंद के तौर पर काम करना पड़ा था। हालांकि आशा ने अपनी लगन के दम पर वो मुकाम हासिल किया, जो लोगों की सोच से भी ऊंचा है। 
Asha Bhosle: A rare personality of positivity with several personal tragedies
asha bhosle
आशा ताई का जन्मदिन हो और आर डी वर्मन की याद ना आए ऐसा कैसा हो सकता है। इस सुरीली जोड़ी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तमाम यादगार नगमे दिए हैं। एक समय तो ऐसा था जब आशा सिर्फ पंचम दा के लिए गाने गाती थीं। उनकी रिकॉर्डिंग के समय फिर वो किसी और को समय नहीं देती थीं। इस सुरीली जोड़ी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तमाम यादगार नगमे दिए हैं। एक समय तो ऐसा था जब आशा सिर्फ पंचम दा के लिए गाने गाती थीं। उनकी रिकॉर्डिंग के समय फिर वो किसी और को समय नहीं देती थीं।

आशा जी और आरडी बर्मन की लव स्टोरी भी कमाल की है। दोनों की मुलाकात एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुई। एसडी बर्मन ने आशा से आरडी बर्मन को मिलवाते हुए कहा था कि ये मेरा लड़का है। उस समय बर्मन ने आशा से ज्यादा बात नहीं की थी बस एक नोट बुक उनकी ओर बढ़ाकर ऑटोग्राफ मांगा था। आशा ने बताया था कि वो एक मोटा चश्मा लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Bhosle: A rare personality of positivity with several personal tragedies
asha bhosle
साल 1981 का एक किस्सा है। म्यूजिशियन कल्याण सेन ने फिल्म मुन्नी बाई के एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए आशा ताई को अप्रोच किया। उनके पीए बाबू भाई के जरिए आशा जी की रजामंदी मिल गई। 5 हजार रुपए फीस तय हुई। कल्याण सेन भी अपनी पूरी टीम के साथ रिकॉर्डिंग के लिए पहुंच गए। तब बाबू भाई ने कहा कि आशा जी के दांत में दर्द है आप बाद में आना। वहीं कल्याण सेन को खबर मिली थी कि वो उसी दिन अपने पति आरडी बर्मन के लिए रिकॉर्डिंग कर रही थीं। वो रोते हुए आरडी बर्मन के ऑफिस पहुंच गए। कल्याण जी की बात सुनते ही पंचम दा ने आशा को कस के डांटा और अपनी रिकॉर्डिंग कैंसिल करवा दी। इसके बाद मुन्नी बाई का गीत 'लो संभालो दिल बड़ी मुश्किल' तैयार हुआ।
विज्ञापन

जिंदगी में तमाम परेशानियों से जूझ चुकी हैं आशा ताई

Asha Bhosle: A rare personality of positivity with several personal tragedies
asha bhosle priyanka chopra

आशा भोसले की जिंदगी जितनी खुशहाल दिखती है, उतनी रही नहीं। उनकी पहली शादी उम्र से दोगुने गनपतराव भोसले से हुई। जब शादी हुई, तो वो महज 16 साल की थी। इत्तेफाक देखिए, कि ये लव मैरिज थी और घरवालों को इसका समर्थन नहीं मिला था। बावजूद उन्होंने शादी की। उनके तीन बच्चे हुए। ये शादी 11 सालों बाद 1960 में टूट गई। उनके पति ने उन्हें 2 बच्चों और प्रेगनेंसी के हालत में घर से निकाल दिया। आगे की स्लाइड्स में जानें, उनकी संघर्ष भरी जिंदगी के बारे में...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed