फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 साल की कच्ची उम्र में आशा भोसले ने की थी गणपत राव से शादी, ओ पी नैयर के बाद आर डी बर्मन में मिला सच्चा प्यार

Wed, 08 Sep 2021 09:23 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 08 Sep 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
Asha bhosle birthday special legendary singer love story with pancham da is no less than filmy story
आशा भोसले, पंचम दा - फोटो : सोशल मीडिया

8 सितंबर 1933 को सांगली में जन्मी गायिका आशा भोसले आज हिंदी फिल्म जगत की शान हैं। आशा जी की आवाज में जो खनक है उसके फैंस दीवाने हैं। इस साल आशा ताई 88वां जन्मदिन मना रही हैं। आशा भोसले के पिता अभिनेता और क्लासिकल गायक थे ऐसे में संगीत उन्हें विरासत में मिला था। हालांकि जब आशा महज 9 साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। उस वक्त परिवार को संभालने के लिए उन्होंने लता मंगेशकर के साथ फिल्मों में गाना गाना शुरू कर दिया था। हालांकि आशा को गाना गाते ही सफलता नहीं मिली थी।



फिल्मी है आशा भोसले और पंचम दा की प्रेम कहानी
उन्होंने पहली बार साल 1943 में मराठी फिल्म 'मझा बाल' का गाना 'चला चला नव बाला' गाया था। इसके बाद 1948 में उन्होंने 'चुनरिया' का गाना 'सावन आया' से पहली बार हिंदी संगीत में डेब्यू किया था। इसके बाद फिल्म 'परीणिता' और 'बूट पालिश' फिल्म के गानों ने आशा की आवाज को पहचान दी। आशा जी का फिल्मी करियर तो काफी शानदार रहा निजी जिंदगी में पंचम दा से मुलाकात और शादी की कहानी भी काफी दिलचस्प रही।

Asha bhosle birthday special legendary singer love story with pancham da is no less than filmy story
आशा भोसले - फोटो : Social Media

साल 1956 में आशा भोसले की मुलाकात आरडी बर्मन से हुई थी। दरअसल पंचम दा ने उन्हें फिल्म तीसरी मंजिल के गाने के लिए संपर्क किया था। आशा अपने पति गणपत राव से अलग हो चुकी थीं। बता दें कि आशा जब महज 16 साल की थीं तो उन्होंने 30 साल के गणपत राव से शादी कर ली थी। हालांकि उनके परिवार को इस शादी के एतराज था लेकिन आशा ने मन बना लिया था।

Asha bhosle birthday special legendary singer love story with pancham da is no less than filmy story
आरडी बर्मन और आशा भोसले - फोटो : फाइल

वहीं कुछ सालों बाद जब उनके रिश्ते में कड़वाहट आने लगी तो आशा उनसे अलग हो गईं। उनसे अलग होने के बाद आशा ताई के जिंदगी में आए ओ पी नैयर। दरअसल आशा ताई को आशा भोसले बनाने का श्रेय अगर किसी को दिया जा सकता है तो वो थे ओ पी नैयर। उन्होंने आशा की आवाज की रेंज का पूरा फायदा उठाया। 1958 से लेकर 1972 तक नैयर और आशा भोसले का प्रेम संबंध आगे बढ़ता रहा। ओ पी नैयर का आशा भोसले के साथ प्रेम संबंध 14 सालों तक चला। इसके बाद दोनों अलग हो गए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asha bhosle birthday special legendary singer love story with pancham da is no less than filmy story
आरडी बर्मन और आशा भोसले - फोटो : फाइल

दूसरी तरफ पंचम दा की भी शादी टूट रही थी। उनके और पत्नी रीता पटेल के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। ऐसे में जब आशा और पंचम दा मिले तो ऐसा लगा कि दो दिलों ने एक दूसरे के दर्द को पहचान लिया। आशा भोसले ने आरडी बर्मन के कंपोजिशन में बने डांस नंबर 'आजा आजा', 'ओ हसीना जुल्फों वाली' जैसे कई गाने गाए जो जबरदस्त हिट हुए। उन्होंने रेखा की फिल्म 'उमराव जान' की कई गजले गाईं जिससे उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उन्हें मेरा कुछ सामान गाने के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
Asha bhosle birthday special legendary singer love story with pancham da is no less than filmy story
आरडी बर्मन और आशा भोसले - फोटो : फाइल

आशा और पंचम दा की जोड़ी सुपरहिट रही। इसके बाद 47 की उम्र में आशा ने पंचम दा से शादी कर ली। पंचम दा उनसे 6 साल छोटे थे ऐसे में उनकी मां इस शादी के खिलाफ थीं। हालांकि उन्हें मनाने के बाद आरडी बर्मन ने आशा भोसले से शादी कर ली थी। शादी के 14 साल बाद पंचम दा का निधन हो गया लेकिन उनकी यादें आज भी आशा भोसले के दिल में जिंदा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed