पिछले कुछ सालों में मनोरंजन जगत ने अपने कुछ प्रतिभावान कलाकारों को अचानक खो दिया। कुछ सितारों के अचानक दुनिया छोड़ देने से फिल्मी सितारे ही नहीं बल्कि फैंस भी अवाक रह गए। हालांकि इन सबके साथ ऐसा भी देखने को मिला है जब एक सितारे की मौत के बाद से दूसरे सितारों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया हो। ऐसा एक दो नहीं बल्कि कई बार ऐसा हुआ है कि किसी सितारे की मौत की खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस का गुस्सा दूसरे सितारों पर निकला। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन सितारों की मौत से ट्रोल हुए दूसरे सितारे।
सलमान खान से रिया चक्रवर्ती तक: जब सितारों के निधन के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए ये सेलेब्स, फैंस ने सुनाई थी खरी-खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साजिद नाडियाडवाला
फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने अभिनेत्री दिव्या भारती से शादी की थी। हालांकि शादी के एक साल के अंदर ही दिव्या की उनके ही फ्लैट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी। दिव्या के निधन के बाद से उनके फैंस ने साजिद पर कई तरह के सवाल उठाए थे। कुछ लोगों का मानना था कि इस हादसे में साजिद का हाथ था। हालांकि पुलिस को इस केस में किसी के भी खिलाफ कोई सबूत ना मिलने के कारण इस केस को बंद कर दिया गया था।
रिया चक्रवर्ती
रिया का नाम बॉलीवु़ड में उतना मशहूर नहीं था लेकिन सुशांत के निधन के बाद से रिया सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं। दरअसल सुशांत के फैंस का मानना था कि रिया से झगड़े के बाद ही सुशांत ने फांसी लगाई थी वहीं उन पर सुशांत के पैसे हड़पने और उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स देने के आरोप लगे थे जिसे लेकर काफी लंबे समय तक रिया को ट्रोल किया गया था।
सूरज पंचोली
अभिनेत्री जिया खान ने भी महज 25 साल की उम्र में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद से मीडिया में कई तरह की बातें सामने आईं थीं कि जिया ने प्यार में मिले धोखे के बाद ये कदम उठाया था। यहां तक कि उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी काफी सवाल उठे थे जिसके बाद से सूरज पंचोली को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। लोगों का मानना था कि सूरज की वजह से जिया ने ये कदम उठाया था।
बोनी कपूर
श्रीदेवी के बाथटब में डूबकर मरने की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया था। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि श्रीदेवी अचानक से यूं चली जाएंगी। उनके निधन के बाद से उनके पति बोनी कपूर को सवालों के कठघरें में खड़ा कर दिया गया था। बोनी कपूर को सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के निधन की वजह बताते हुए ट्रोल किया गया था।