{"_id":"6137b2bf8ebc3e2f73030fa6","slug":"top-news-case-filed-against-38-including-akshay-kumar-salman-users-varun-dhawan-troll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: अक्षय कुमार, सलमान समेत 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज और वरुण धवन का विज्ञापन देख भड़के यूजर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: अक्षय कुमार, सलमान समेत 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज और वरुण धवन का विज्ञापन देख भड़के यूजर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान, अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बड़े सितारे अक्सर फिल्मों के अलावा दूसरी सुर्खियों में भी रहते हैं। इस बार भी एक और ऐसा मामला हो गया है जिसमें सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित 38 फिल्मी सितारों पर केस दर्ज हो गया है। बाकी फिल्मी सितारों में दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार भी हैं। ये केस दिल्ली के एक वकील ने दर्ज कराया है। मामला दरअसल साल 2019 से जुड़ा हुआ है।
Trending Videos
माइकल के विलियम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता माइकल के विलियम्स का निधन हो गया है। एक्टर न्यूयॉर्क शहर स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। न्यूयॉर्क पुलिस को 54 वर्षीय विलियम्स की बॉडी सोमवार को उनके घर से मिली। हालांकि, फिलहाल उनकी मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस खबर की पुष्टी की।
दुखद: मशहूर हॉलीवुड एक्टर माइकल के विलियम्स का निधन, न्यूयॉर्क स्थित अपने घर में मृत मिले 54 वर्षीय अभिनेता
दुखद: मशहूर हॉलीवुड एक्टर माइकल के विलियम्स का निधन, न्यूयॉर्क स्थित अपने घर में मृत मिले 54 वर्षीय अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपने एक कमर्शियल एड को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर लक्स कोजी के एक एड में नजर आ रहे हैं। इस एड के सामने आते ही यह विवादों में आ गया है। विज्ञापन को अमूल माचो ने उन्हीं के एक एड का कॉपी बताया है। कंपनी का आरोप है कि वरुण धवन का यह कमर्शियल साल 2007 में आए उनके एड टोइंग अंडरवियर एड से मिलता- जुलता है।
विवाद: वरुण धवन का विज्ञापन देख भड़के यूजर्स, लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप
विवाद: वरुण धवन का विज्ञापन देख भड़के यूजर्स, लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप
मुन मुन सेन
- फोटो : ANI
अभिनेत्री और टीएमसी की पूर्व सांसद मुनमुन सेन के घर पर घुसने और उनके सहायकों को पीटने का मामला सामने आया है। इसके बाद कोलकाता पुलिस में चार लोगों को गिरफ्तार किया। रहा है कि पूर्व सांसद के बालीगंज स्थित फ्लैट में करीब 15 लोगों का एक समूह शनिवार को कथित तौर पर घुस गया था।
कोलकाता: मुनमुन सेन के घर में 15 लोगों ने घुसपैठ कर उनके सहायकों को पीटा, चार गिरफ्तार
कोलकाता: मुनमुन सेन के घर में 15 लोगों ने घुसपैठ कर उनके सहायकों को पीटा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अक्षय कुमार अपनी मां को देखने के लिए ब्रिटेन से मुंबई वापस पहुंच गए हैं। वहीं, अब अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार के लिए यह मुश्किल समय चल रहा है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने कहा कि उनके लिए हरेक व्यक्ति की दुआ मायने रखती है।
हेल्थ अपडेट: अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की तबीयत खराब, अभिनेता ने कहा- दुआ करें
हेल्थ अपडेट: अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की तबीयत खराब, अभिनेता ने कहा- दुआ करें